जीत का हौसला: सीनियर नेशनल लगोरी प्रतियोगिता में भाग लेने चेन्नई रवाना हुई बिहार की 30 सदस्यीय टीम

????बिहार लगोरी टीम में शामिल हैं बेगूसराय के 15 खिलाड़ी
???? टीम के सदस्यों को उपलब्ध कराए गए जर्सी और ट्रैक शूट
समाचार विचार/बेगूसरायलगोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तमिलनाडु स्टेट लगोरी संघ के द्वारा 29 से 31 दिसंबर 2025 तक चेन्नई के श्री विनायका मिशन यूनिवर्सिटी में आयोजित ग्यारहवीं सीनियर नेशनल लगोरी प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) 2025 में भाग लेने हेतु आज बिहार लगोरी की तीस सदस्यीय टीम जीत की उम्मीद के साथ चेन्नई के लिए रवाना हो गई। इससे पूर्व लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से कन्या मध्य विद्यालय,रतनपुर के प्रांगण में खिलाड़ियों के लिए शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे खिलाड़ियों को संघ की ओर से बिहार की जर्सी और ट्रैक शूट उपलब्ध कराया गया।
देश के प्राचीनतम खेलों में से एक है लगोरी खेल
इससे पूर्व शुभकामना कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र के साथ लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रणधीर कुमार ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा कि बेगूसराय की धरती से शुरू हुआ लगोरी खेल आज पूरे बिहार में खेला जा रहा है। निरंतर खिलाड़ी आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। यह जिले के लिए काफी सुखद है। हमारी शुभकामना बिहार टीम के लिए है। वे एक बार फिर मेडल जीत कर आएं। हमलोग स्वागत को तैयार रहेंगे। सेंट जोसफ स्कूल के निदेशक अभिषेक कुमार ने कहा कि लगोरी देश का प्राचीन खेल है, जिसे बचपन में हर कोई खेला होगा। आज खेल में आगे बढ़ने के असीम अवसर हैं। कोई भी खेल हो, आप रुचि और ध्येय के साथ खेलें तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने बच्चों को मोबाइल, टीवी से बाहर निकलकर ग्राउंड में कुछ समय बिताने का आग्रह किया। साथ ही बिहार लगोरी टीम को जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित किया।

जीत

हर हार से सीखते हुए आगे बढ़ना ही है जीवन का मूलमंत्र
भारद्वाज गुरुकुल के निदेशक शिवप्रकाश भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान समय में जहां रोग और रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहां स्वस्थ रहने का एकमात्र उपाय खेल ही है, जो मनोरंजन के साथ ऊर्जा,स्वस्थ तन और मन प्रदान करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को हमेशा पॉजिटिव रहने को कहा। साथ ही कहा कि खेल में अगर एक टीम जीतता है तो दूसरा सीखता है। खिलाड़ियों को हर हार से सीखते हुए आगे बढ़ना चाहिए, यही जीवन का मूल मंत्र है। बेगूसराय जिला लगोरी संघ के अध्यक्ष बब्बन कुमार पवन ने कहा कि बेगूसराय के बच्चों ने इस खेल में राज्य ही नही वरन राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह काबिले तारीफ है। आज बिहार लगोरी टीम में जिले के चार पुरुष तथा ग्यारह महिला खिलाडियों का शामिल होना दर्शाता है कि लगोरी खेल में बेगूसराय की क्या अहमियत है। हम आशा करते हैं कि जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत से लगोरी खेल को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर यूं ही आगे बढ़ाते रहेंगे।उन्होंने सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में फिर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए मेडल प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।

जीत

श्री विनायका मिशन यूनिवर्सिटी चेन्नई में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता 
लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रणधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्यारहवीं सीनियर नेशनल लगोरी प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन श्री विनायका मिशन यूनिवर्सिटी चेन्नई, तमिलनाडु में दिनांक 29 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित है जहां बिहार की 30 सदस्यों (पुरुष/महिला) की टीम भाग लेगी। इस आयोजन में 24 से अधिक राज्यों की टीम भाग ले रही हैं। इससे पूर्व बिहार टीम के खिलाड़ियों के लिए तीन दिवसीय कोचिंग कैंप का आयोजन प्रशांत आभा विद्यालय के मैदान में किया गया।
शुभकामना कार्यक्रम के दौरान ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व मेयर संजय कुमार,नगर पार्षद पूजा देवी,सेंट जोसफ स्कूल के निदेशक अभिषेक कुमार,भारद्वाज गुरुकुल के निदेशक शिव प्रकाश भारद्वाज,कन्या मध्य विद्यालय,रतनपुर के प्रधानाध्यापक रामशंकर पटेल, लगोरी बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष मो. आजाद,सचिव रणधीर कुमार,बेगूसराय जिला लगोरी संघ के अध्यक्ष बब्बन कुमार पवन,संयुक्त सचिव ललिता दर्शन,नौगछिया के अध्यक्ष अनुज चौरसिया,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौजूद थे। शुभकामना कार्यक्रम में खिलाड़ियों को नगर पार्षद पूजा देवी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम शंकर पटेल, नौगछिया लगोरी संघ के अध्यक्ष अनुज चौरसिया, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, बेगूसराय लगोरी संघ के कोषाध्यक्ष अमित कुमार, संयुक्त सचिव, ललिता दर्शन, अर्चना कुमारी, गौरव आनंद ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मो. आजाद जबकि संचालन सचिव रणधीर कुमार ने किया।

जीत

सीनियर बिहार लगोरी टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी
पुरुष टीम में प्रेम प्रकाश सिंह (कप्तान) सुभम कुमार,चंदन कुमार (नौगछिया), विशाल दर्शन,विनायक दर्शन,दिलखुश कुमार,मो. रेहान अंसारी (बेगूसराय) प्रेम कुमार (खगड़िया) अंकित राज (मुंगेर) बिन्नी कुमार,आदित्य गुप्ता,सुधांशु कुमार (नालंदा) अनमोल कुमार,ऋतिक कुमार,धीरज कुमार (पटना), महिला टीम में मीठी कुमारी (कप्तान) कल्पना कुमारी,कशिश दर्शन,सिमरन कुमारी,करुणा कुमारी,सुलेखा कुमारी,स्वाति कुमारी,अभिलाषा कुमारी,साक्षी कुमारी,शिवानी कुमारी,ऋतु कुमारी (बेगूसराय) शिवानी कुमारी,प्रतिमा कुमारी,रेशम कुमारी (नौगछिया) आरती कुमारी (पटना) शामिल हैं।

 

Begusarai Locals
????बेगूसराय में मोबाइल दुकानदार के अपहरण से मचा हड़कंप
????वक्ताओं ने कहा: शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का पर्याय है कलारिपयट्टू खेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail