शुभारंभ: बेगूसराय में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शानदार आगाज

????राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले जिले के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
????पीएम मोदी ने देश के कुल 237 संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों को किया संबोधित
समाचार विचार/बेगूसरायगांधी स्टेडियम बेगूसराय में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैल चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर किया गया। उसके बाद केंद्रीय वस्त्र मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह एवं मौजूद पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। आयोजन में उपस्थित सभी खिलाड़ियों, खेल प्रबंधकों, दल प्रभारी एवं उपस्थित सभी जिला वासियों को संबोधित करते हुए सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि खेल में बेगूसराय बहुत आगे बढ़ रहा है। बेगूसराय के खिलाड़ियों में पहले से ही क्षमता थी अच्छे खेल खेलने की, लेकिन उनको आगे बढ़ने का अवसर प्रदान नहीं हो पाता था। लेकिन जब से बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार आई है, तब से लेकर आज तक जिले के खिलाड़ियों एवं खेल को एक नया मुकाम हासिल हुआ है।

बेगूसराय में

बेगूसराय में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने का भी दिया आश्वासन 
बेगूसराय सांसद ने जिले के गांधी स्टेडियम सहित नगर निगम में आने वाले विद्यालयों बी पी +2 विद्यालय, बी एस एस कॉलेजिएट, जे के +2 विद्यालय में मैदान का समतलीकरण एवं पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था करने और गांधी स्टेडियम को भी नए सिरे से बनाने का आदेश जिला पदाधिकारी को दिया। उन्होंने बेगूसराय में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने का भी आश्वासन दिया। साथ ही बरौनी के पास जगह उपलब्ध होने का भी जिक्र किया। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने संबोधित करते हुए कहा कि यहां के बच्चों में काफी ऊर्जा है। बस जरूरत है उनको तराश कर नयी ऊँचाई तक ले जाने की। उन्होंने कहा कि जिले में जमीन चिन्हित कर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा एवं खिलाडियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोला जायेगा।

बेगूसराय में

पीएम मोदी ने देश के कुल 237 संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों को किया संबोधित
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देश के कुल 237 संसदीय क्षेत्र के खिलाडियों को संबोधित किया। उन्होंने असम, बंगाल, तमिलनाडु एवं हरियाणा के खिलाड़ियों से भी बातचीत की। उन्होंने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताया और कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मष्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए असीमित अवसर खोले हैं। आज देश में ऐसा माहौल बनाया गया है जहाँ चयन परिचय या अधिकार के आधार पर नहीं बल्कि कौशल एवं प्रतिभा के आधार पर होता है। आज सबसे गरीब परिवार का बच्चा भी कम उम्र में शीर्ष पर पहुँच सकता है। उन्होंने 2036 ओलम्पिक की मेजबानी के लिए देश के प्रयासों पर भी जोड़ दिया और युवाओं को देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव हर निर्वाचन क्षेत्र से ऐसी प्रतिभाओं की पहचान कर सकता है, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमक सकती है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत कई बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी करने जा रहा है। 2030 में भारत अहमदाबाद में राष्ट्र मंडल खेलों की मेजबानी करेगा। यह आयोजन तमाम युवा एथलिटों के लिए बड़ा अवसर होगा। इतना ही नहीं भारत सबसे बड़े खेल आयोजन ओलम्पिक की मेजबानी करने का भी प्रयास कर रहा है जो 2036 में आयोजित होने वाला है, जो युवा आज दस या बारह साल के हैं वो 2036 के ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बेगूसराय में

राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले जिले के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
आयोजन के आरम्भ में ताईक्वान्डो संघ के जिला सचिव नन्दू कुमार एवं जिला कोच मणिकांत कुमार के नेतृत्व में ताईक्वान्डो खेल विधा के विभिन्न आयामों जैसे पंच, ब्लाक, किक, फाइट, एप्पल ब्रेकिंग, वुड ब्रेकिंग, फ्लाइंग साइड किक, नेशनल फ्लैग, सेल्फ डिफेन्स, काता, रिंग फायर वोल्ट आदि का प्रदर्शन खिलाड़ियों के द्वारा किया गया। सांसद ने हैंडबॉल, कबड्डी, खो-खो, योगा आदि खेल के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढाया और भविष्य में जिला एवं प्रदेश का नाम रौशन करने को कहा। इस अवसर पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले जिले के खिलाडियों को भी सम्मानित भी किया गया।

बेगूसराय में

इन गणमान्यों की मौजूदगी में हुआ खेल महोत्सव का आयोजन
इस अवसर पर सांसद एवं कपड़ा एवं वस्त्र उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक रजनीश कुमार, जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बेगूसराय एवं पार्टी के कार्यकर्ता एवं विभिन्न संघ के खेल संयोजक, जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, अरुनव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, शुभम, रितेश, आदि उपस्थित थे। उद्घोषक और मंच संचालक की भूमिका में शिक्षक कन्हैया भारद्वाज एवं अरविन्द कुमार उपस्थित थे।

Begusarai Locals
????बेगूसराय में मोबाइल दुकानदार के अपहरण से मचा हड़कंप
????वक्ताओं ने कहा: शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का पर्याय है कलारिपयट्टू खेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail