Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

घोषणा: 1 अक्टूबर को स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी राजद

  • खगड़िया

🎯प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने पत्र जारी कर कार्यकर्ताओं से की अपील

🎯सूबे के सभी प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे राजद कार्यकर्ता

समाचार विचार/बेगूसराय: राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, जिला प्रधान महासचिव, महानगर प्रधान महासचिव और बिहार के सभी प्रखंड अध्यक्ष को पत्र जारी कर 1 अक्टुबर को स्मार्ट मीटर के खिलाफ एक दिवसीय महाधरना आयोजित करने का निर्देश दिया है। अपने पत्र में उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि बिहार सरकार ने 2019 से गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की थी, जो लगातार जारी है। पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर से बढा हुआ बिल उपभोक्ताओं के पास आ रहा है। इस प्रक्रिया में क्रमशः अडानी एनर्जी सौल्यूशन प्रा. लि. और नागार्जून कंस्ट्रक्सन कम्पनी शामिल है। स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से मोटी रकम वसूली की जा रही है, जिसमें राज्य सरकार उनकी सहायता कर रही है। गरीब परिवार के घरों की बिजली काटी जा रही है। कई बार तो पुरे गांव की बिजली काट दी जा रही है। बिहार में स्मार्ट मीटर लागू करने से लेकर अभी तक किसी भी स्टेक होल्डर से मशवरा नहीं किया गया है क्योंकि सरकार भी मुनाफे की लाभार्थी है। बिहार में लगभग 2.76 करोड़ हाउस होल्ड (मकान) हैं। स्मार्ट मीटर की खराबी के कारण अगर इन सभी उपभोक्ताओं से 100 रूपये भी ज्यादा वसुला जाता है तो कुल लगभग 276 करोड़ कम्पनी को अलग से मुनाफा होगा।

सूबे के सभी प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे राजद कार्यकर्ता
इस संबंध में साहेबपुरकमाल युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुरे भारत में जितने स्मार्ट मीटर लगाये गये है, उनमें बिहार जैसे गरीब प्रदेश में सर्वाधिक स्मार्ट मीटर लगाये गए है। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में यदि मुख्यमंत्री ही प्राईवेट कम्पनियों के साथ मिल जाए तो जनता का त्राहिमाम करना स्वाभाविक है। राष्ट्रीय जनता दल जन सरोकार के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करते हुए दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को पुरे प्रदेश में प्रखण्ड मुख्यालय स्तर पर विशाल धरना आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अनावश्यक आर्थिक बोझ से पीड़ित बिहार की जनता को न्याय दिलाने हेतू 01 अक्टूबर 2024 को अयोजित धरना को सफल बनाने में योगदान करें।

स्मार्ट मीटर

Begusarai Locals

🎯मनोनयन: रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य बने ब्रजेश और शुभम

🎯आखिर किस परिस्थिति में हुआ था राष्ट्रीय जनता दल का गठन

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail