Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खुशी: सहायक थाना लोहियानगर को स्थाई थाना का दर्जा मिलने पर उत्साहित हैं लोग

खुशी
  • खगड़िया
  • स्थानीय निवासियों ने रंग गुलाल लगाकर किया खुशी का इजहार

  • लोहियानगर थाना भवन का नाम पनहास थाना रखने की तेज हुई मांग

खुशी

समाचार विचार/बेगूसराय: बिहार सरकार के द्वारा सहायक थाना लोहियानगर को स्थाई थाना का दर्जा दिए जाने की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी देखी जा रही है। क्षेत्र वासियों ने शनिवार को पनहास स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर रंग गुलाल खेल कर खुशी का इजहार किया, साथ ही बिहार सरकार से स्थानांतरित होने वाले नए लोहियानगर थाना भवन का नाम पन्हास थाना रखने की भी मांग की। लोगों ने कहा कि सहायक थाना के उत्क्रमित होने से विधि व्यवस्था संधारण में सहूलियत होगी और आपराधिक गतिविधियों पर भी लगाम कसा जा सकेगा। विदित हो कि बिहार सरकार ने बेगूसराय जिले के साथ सहायक थानों को स्थाई थाने के रूप में उत्क्रमित करने की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे संबंधित क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
लोहियानगर थाना भवन का नाम पनहास थाना रखने की तेज हुई मांग
मौके पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता समीर सिंह चौहान ने कहा कि सहायक थाना लोहिया नगर को पूर्ण थाना का दर्जा मिलने से क्षेत्र में उत्साह और उत्सव का माहौल है। पूर्ण थाना का दर्जा मिलने से अपराध नियंत्रण में काफी सहायता मिलेगी। थाना परिसर में सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। कानून व्यवस्था में आस्था रखने वाले व्यक्तियों के लिए यह काफी हर्षोल्लासित करने वाला लम्हा है। क्षेत्र वासियों की चिर प्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई। इसके लिए हम लोग बिहार सरकार को हृदय से धन्यवाद समर्पित करते हैं। साथ ही साथ यह मांग करते हैं कि लोहिया नगर थाना जब अपने नए थाना भवन में जाए तो इसका नाम पन्हास थाना रखा जाए क्योंकि जिस जगह पर नए थाना भवन का निर्माण हो रहा है, वह जगह पन्हास गांव में स्थित है। इसलिए क्षेत्र वासियों की भावना का सम्मान करते हुए नए थाना भवन का नाम पन्हास थाना रखा जाए। मौके पर अभिषेक कुमार, सुनील पासवान, मुकेश कुमार, उगो तांती, सोगरात तांती, सोहा शाह के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Begusarai Local Trending News

बेगूसराय के सात ओपी को मिलेगा स्थाई थाना का दर्जा

लाजिमी है चिंता: बेगूसराय में पुराना रहा है रिश्तों के कत्ल का इतिहास

बेगूसराय की खबरों से अपडेट रहने के लिए समाचार विचार के नोटिफिकेशन को ऑन कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail