Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रिश्ते का बलात्कार: बेगूसराय में चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार

  • खगड़िया
  • आरोपी की भाभी ने बनाया डर्टी प्लान और बंद कमरे में देवर ने दिया घटना को अंजाम

  • वर्ष 2021 में भी हवसी चाचा की करतूत से आजिज आकर चाची ने दे दी थी जान

रिश्ते का बलात्कार
समाचार विचार/बेगूसरायबेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव में न केवल पवित्र रिश्ता शर्मसार हुआ है बल्कि रिश्ते का बलात्कार भी हुआ है। रिश्ते में लगने वाले एक हवसी और वहशी चाचा ने आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर समाज में हो रहे नैतिक पतन पर मुहर लगा दी है। दुष्कर्म की इस घटना का शर्मनाक पहलू यह भी है कि इस घटना में आरोपी की भाभी की संलिप्तता भी सामने आई है। हवसी देवर के साथ मिलकर कुल कलंकिनी भाभी ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्लान बनाया था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अचंभित करने वाली दुष्कर्म की इस घटना के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय ग्रामीण अचंभित हैं और लोगों ने संलिप्त दुराचारियों को फांसी देने की मांग की है ताकि फिर ऐसी अक्षम्य घटना की पुनरावृति न हो।

आरोपी भाभी के बयान से गहराया परिजनों का शक
दुराचार की यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। देवर और भाभी ने मिलकर दुष्कर्म का डर्टी प्लान बनाया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी की गंदी नजर पिछले कई दिनों से पीड़ित बच्ची पर थी। उसके हवस की आग को बुझाने में भाभी ने आरोपी की भरपूर मदद की थी। भाभी ने बगल में रहने वाली पड़ोसी की बेटी को अपने घर में बुलाया और उसे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया, जहां पहले से उसका देवर मौजूद था। बच्ची की मां उसे ढूंढने के लिए आरोपी के घर पर जब गई तो वहां मौजूद भाभी ने बताया कि उसकी बेटी आई तो थी लेकिन वह तुरंत ही यहां से चली गई। भाभी की इसी बात से उसकी मां का शक गहरा गया लेकिन जब वह फिर अपनी बेटी को खोजने निकली तो उसने देखा कि उसकी बेटी बदहवास होकर उसी घर से निकल रही है, तो उसके होश फाख्ता हो गए।

आक्रोशित लोगों ने कर दी आरोपी की जमकर धुनाई
पीड़िता ने वहां से निकलते ही पूरी घटना की जानकारी अपनी चाची को दी। उसने आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी ने धमकी दी है कि यदि इस संबंध में किसी को बताया तो उसके पूरे परिवार का नामो निशान मिटा दूंगा। जब लड़की की तबियत काफी बिगड़ गयी तब चाची ने लड़की के माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया। तत्पश्चात पीड़िता के माता पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में मटिहानी थाने में रुदल राय के बेटे मनीष के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तारी से पहले आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस दुष्कर्म की घटना में संलिप्त भाभी की तलाश में जुट गई है।

वर्ष 2021 में भी हवसी चाचा के करतूत से आजिज आकर चाची ने दे दी थी जान
वर्ष 2021 में भी जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में इस तरह की एक शर्मनाक घटना सामने आई थी। जब चाचा ने ही अपनी भतीजी को हवस का शिकार बना डाला था। पीड़िता के पिता ने बताया था कि वह मजदूरी करने गया था। इस दौरान उसे सूचना मिली कि उसकी बच्ची के साथ कुछ गलत काम हुआ है। जिसके बाद वह भागते-भागते घर पहुंचा तो देखा कि उसकी बेटी की हालत बहुत खराब थी। ग्रामीणों ने बताया था कि आरोपी का पहले भी गंदा आचरण रहा है। इस तरह के आचरण की वजह से ही आठ साल पहले उसकी पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।

Begusarai Locals

🎯तबाह हुए अन्नदाता: तेघड़ा और भगवानपुर में अग्निदेव ने किसानों पर बरपाया कहर

🎯वर्ष 2021 में भी हवसी चाचा के करतूत से आजिज आकर चाची ने दे दी थी जान

 

रिश्ते का बलात्कार

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail