उपलब्धि: आयुष ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर किया बेगूसराय का नाम रौशन

➡️आयुष की उपलब्धि से हर्षित लोगों ने दी बधाई और शुभकामनाएं
➡️नागालैंड में हुई थी 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता 
समाचार विचार/बेगूसराय: नागालैंड में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स (एसजीएफआई) ताइक्वांडो (बालक अंडर-14) प्रतियोगिता-2025-26 में बेगूसराय के आयुष बनर्जी ने बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। आयुष ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर बेगूसराय का नाम रौशन रौशन किया है। आयुष की उपलब्धि से हर्षित जिले के खेलप्रेमियों ने उसे बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता का यह आयोजन नागालैंड के चुमौकेडिमा में दिनांक 28 से 30 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया गया था। दल प्रबंधक सह प्रशिक्षक मो. फुरकान के नेतृत्व में बेगूसराय के ताइक्वांडो खिलाडियों ने बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए  एक स्वर्ण पदक एवं कांस्य पदक जीतकर बिहार राज्य को स्वर्णिम उपलब्धि दिलवाई है।

उपलब्धि

माउंट लिट्रा स्कूल में सातवीं का छात्र है आयुष
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार ने बताया कि बेगूसराय के खिलाडियों ने बिहार राज्य खेल विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए अखाना, गमहरिया बेगूसराय का निवासी,  मघुमिता बनर्जी-प्रणव बनर्जी का पुत्र आयुष बनर्जी ने अंडर- 38 किलोग्राम किलो ग्राम भार में चंडीगढ,गुजरात,विदया भारती,नवोदय विधालय, मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसके पहले भी आयुष ने सीबीएसई के जोनल लेवल प्रतियेगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उपलब्धि हासिल किया है। आयुष जिले के माउंट लिट्रा स्कूल, उलाव में कक्षा सातवीं का छात्र है।

उपलब्धि

वहीं बरौनी के आयुष ने प्रतियोगिता में किया कांस्य पदक पर कब्जा
वहीं दूसरी ओर शोकहारा, वार्ड -19, बरौनी का निवासी, गीता देवी-विनोद महत्तो का पुत्र आयुष कुमार ने अंडर- 27 किलोग्राम भार में जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, हरियाणा के खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। आयुष कुमार वर्तमान में मध्य विधालय, शोकहारा बरौनी के कक्षा सातवीं का छात्र है। इस स्वर्णिम उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार, जिला ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष सह बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन, बीटीएमयू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, ऑफिसर एसोसिएशन के सी ई सी पीयूष राय, कल्याण केन्द्र के सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार , संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती, डीएवी एनटीपीसी कहलगॉव के वरीय खेल शिक्षक रंजीत कुमार, जिला कोच मणिकांत, बरौनी कोच मो. फुरकान, बलिया कोच मनोज कुमार स्वर्णकार,सीनियर प्रशिक्षक राम सुमरन, कोच पवन कुमार, जय शंकर चौधरी, श्याम कुमार राज, रुपेश कुमार, महेंद्र कुमार, श्याम किशोर सिंह, वायु सेना के प्रमोद कुमार राजा, राष्ट्रीय खिलाड़ी विकेश कुमार, धीरज कुमार, सौरव कुमार, चौधरी जिशान, अभिभावकगण सहित खेलप्रेमियों ने खिलाडियों को पदक जीतने पर बधाई दी है।
Begusarai Locals
????सुविधा: अब ब्रेन की स्पेशल जांच के लिए नहीं करना होगा बड़े शहरों का रुख
????गिरिराज सिंह बोले; दुर्दांत अपराधी था दुलारचंद यादव

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी