सफल आयोजन: राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल सेपकटकरा बालिका खेल प्रतियोगिता संपन्न

➡️14,17 एवं 19 आयु वर्ग की विजेता बनी पटना प्रमंडल की टीम
➡️अंडर 14 एवं 19 में सारण जबकि अंडर 17 में मगध की टीम बनी उप विजेता
समाचार विचार/बेगूसराय: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार, पटना तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में गांधी स्टेडियम बेगूसराय में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) सेपकटकरा बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन सफल आयोजन संपन्न किया गया। प्रतियोगिता में बिहार के सभी नौ प्रमंडल की टीम शामिल हुई। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर 14 के फाइनल में पटना ने सारण को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। मुंगेर प्रमंडल की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अंडर 17 के फाइनल में पटना ने मगध को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया जबकि तिरहुत और मुंगेर की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अंडर-19 में पटना ने सारण को हराकर ट्राफी अपने नाम किया वहीं मुंगेर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

सफल

तकनीकी पदाधिकारियों को अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
इस अवसर पर विजयी टीम के खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर जिला खेल पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी के द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता को संचालित कर सफल बनाने वाले तकनीकी पदाधिकारियों को अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सेमी फाइनल और फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, बेगूसराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी रविशंकर कुमार, सेपकटकरा के राज्य कोषाध्यक्ष करुणेश कुमार, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, रंधीर कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने कहा कि बेगूसराय जिला निरंतर राज्यस्तरीय खेलों का सफल आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में तीन दिवसीय सेपकटकरा खेलों का सफल आयोजन किया गया है। बेगूसराय जिला वासियों को यह खेल देखने, सीखने, समझने के साथ इसे खाकर आगे बढ़ने और बढ़ाने का अवसर मिला है। आगे बेगूसराय में राज्य स्तरीय फुटबॉल का आयोजन होना है।

सफल

खेल की इस नवीन विधा में है अपार संभावनाएं
इस अवसर पर बेगूसराय प्रखंड विकास पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि खिलाड़ियों के बीच में आकर काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की सलाह दी तथा खेलों में करियर बनाने हेतु प्रयासरत रहने को कहा। सेपकटकरा के राज्य कोषाध्यक्ष करुणेश कुमार ने कहा कि बिहार के लिए यह खेल नया है, लेकिन इसमें काफी संभावनाएं मौजूद हैं। सफल आयोजन हेतु इन्होंने जिला प्रशासन और खेल विभाग बेगूसराय के प्रति आभार प्रकट किया।

सफल

आयोजन की सफलता में इनलोगों का रहा महत्वपूर्ण योगदान
इस अवसर पर नेशनल रेफरी सोमेश्वर शर्मा, सचिन चंद्र, सलोनी बरियार, अंबा शंकर, स्टेट पैनल रेफरी अजीत कुमार विक्की कुमार, अमित प्रकाश, सोनू कुमार, जयवीर सिंह, स्पर्श सिंह, अनूप कुमार, स्नेहा वर्मा तथा सोनाली कुमारी ने आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न करवाया। आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक शशिकांत कुमार, शुभम कुमार, ब्रजेश कुमार, पिंकी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रूपम कुमारी, चंदा कुमारी, बबिता कुमारी, बबलू कुमार सोनू कुमार झा सहित अन्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।बेगूसराय जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने बताया कि कल से गांधी स्टेडियम में ही राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) फुटबॉल बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आवासन की व्यवस्था बीपी उच्च विद्यालय में की गई है।
Begusarai Locals
????सफल रहा आयोजन: बेगूसराय में संपन्न हुई राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय कबड्डी बालिका खेल प्रतियोगिता
????दिल्ली ब्लास्ट में बेगूसराय के बिजनेसमैन की मौत से पसरा मातम

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी