जदयू के सदस्यता अभियान कार्यक्रम का हुआ विधिवत उद्घाटन

जदयू
????बिहार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री एवं वर्तमान विधायक रहे मौजूद
समाचार विचार/मंझौल/चेरियाबरियारपुर: प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चेरियाबरियारपुर विधानसभा में जदयू की सदस्यता अभियान वर्ष 2025 से 2028 तक प्रारंभ करने के लिए चेरिया बरियारपुर प्रखंड के श्रीपुर पंचायत के अर्जुन टोल में विधिवत उद्घाटन पूर्व मंत्री मंजू वर्मा एवं विधायक अभिषेक आनंद ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर जिला संगठन प्रभारी शिवनन्दन सिंह ने पूर्व मंत्री को विधिवत सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम की अध्य्क्षता विधानसभा प्रभारी सुबोध पटेल ने की। कार्यक्रम में जदयू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष भूमि पाल राय ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुशासन के राज्य में सभी को न्याय के साथ विकास होगा और सभी धर्मो को नीतीश कुमार के राज्य मे सम्मान मिला है। उन्होंने चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार सदस्य बनाए जाने की अपील की। पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्त्ताओं को सम्मान दिया है और बिहार में सुशासन का राज्य कायम हुआ है।

जदयू

14 जनवरी 2026 तक चलेगा सदस्यता अभियान
चेरियाबरियारपुर के नवनिर्वाचित विधायक अभिषेक आनंद ने कहा कि जो विश्वास कार्यकर्त्ता और जनता ने मुझे दिया है, मै उनको हर सम्भव सम्मान के साथ हर वक्त खड़े मिलेंगे। जिला संगठन प्रभारी शिवनन्दन सिंह ने कहा कि जदयू का यह अभियान 14 जनवरी 26 तक सदस्यता चलेगा। जिसमें जितना जल्दी हो पार्टी के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान चला कर जिला पार्टी कार्यालय में जमा करने की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन चेरिया बरियारपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष मो. जियाउल्लाह ने किया। कार्यक्रम में खोदावन्दपुर प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, छौड़ाही प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश आजाद, मो सनाल्लाह, विनीत कुमार, राममंनोहर सिंह, परमानंद सिंह, राहुल कुमार, गणेश वर्मा, रमेश कुमार राणा, रामबिलास सहनी, अमरेश कुमार चौधरी, छोटेलाल सहनी, शिवकुमार महतो व अन्य मौजूद थे।

Begusarai Locals 

????बेगूसराय में रेड लाइट से रेस्क्यू कराई लड़की की पीड़ा से व्यथित हो जाएंगे आप
????उत्साह: 41वीं राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे बेगूसराय के चार खिलाड़ी

 

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी