खेल प्रतियोगिता: गांधी स्टेडियम में मुंगेर और कोशी के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला 

????पहले मैच के अंतिम गेंद पर 1 रन से जीता मुंगेर 
????दूसरे मैच में पूर्णिया ने सारण को 23 रन से दी शिकस्त
समाचार विचार/बेगूसराय: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) खेल प्रतियोगिता 2025-26 के सातवें दिन के मैच का आगाज गांधी स्टेडियम बेगूसराय में किया गया। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि कि खेल समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा मंच है। खेल में जाति धर्म न होकर एकजुटता तथा अनुशासन होता है। उन्होंने कहा कि हर युवा को किसी न किसी खेल जिसमें उनकी रुचि हो, उससे जुड़ना और खेलना चाहिए।

खेल प्रतियोगिता

पहले मैच के अंतिम गेंद पर 1 रन से जीता मुंगेर
आज के पहले खेल प्रतियोगिता में कोशी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंगेर की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाया। मुंगेर की ओर से अमन ने 21 बॉल में 24 रन बनाकर आउट हुए वहीं आर्यन केसरी ने 16 बॉल में 23 रन बनाया। गेंदबाजी में कोशी की ओर से सइद अहाब 3.4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिया वहीं युवराज ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कोशी की टीम निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। कोशी की ओर से मो० शाकीब आलम ने सर्वाधिक 25 रन 13 बॉल में बनाया वहीं उज्ज्वल कुमार सिंह ने 22 बॉल में 20 रन बनाया। मुंगेर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिया वहीं आर्यन दीनदयाल केसरी ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिया। मुंगेर ने कोशी को 1 रन से हराया। मुंगेर के आदित्य को मैन ऑफ़ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया।

खेल प्रतियोगिता

दूसरे मैच में पूर्णिया ने सारण को 23 रन से दी शिकस्त
आज के दूसरे खेल प्रतियोगिता में पूर्णिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूर्णिया की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और 14 ओवर में 10 विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी। पूर्णिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दिव्यांशु रॉय ने 24 गेंदों में 34 रन और राज उपाध्याय नाबाद रहते हुए 14 बॉल में 21 रनों का योगदान दिया। सारण की ओर से गेंदबाजी करते हुए विवेक यादव ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिया वहीं अक्षित ने 3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिया। लक्ष का पीछा करने उतरी सारण प्रमंडल की टीम 15.1 ओवर में 80 रन बना कर ऑल आउट हो गयी। सारण की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आयुष पटेल ने 29 गेंदों में 22 रन बनाये वहीं प्रिंस कुमार ने 22 बॉल में मात्र 21 रन बनाया। पूर्णिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए राज उपाध्याय ने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिया वहीं जय रॉय  ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिया। पूर्णिया के राज उपाध्याय को मैन ऑफ़ द मैच दिया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता के इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, दीपक, चिरंजीवी ठाकुर, अरुनव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, शुभम, रितेश, मणिकांत, क्रिकेट खिलाड़ी मुरारी कुमार, सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे। स्कोरर की भूमिका शिक्षक राहुल कुमार और अभय शंकर आर्या ने बखूबी निभाया। वहीं उद्घोषक और मंच संचालक की भूमिका शिक्षक सुमित कुमार ने निभाई।

Begusarai Locals
????बेगूसराय में लूट का विरोध करने पर किसान को मारी गोली
????वक्ताओं ने कहा: शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का पर्याय है कलारिपयट्टू खेल

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी