पूरी हुई तैयारी: कल से शुरू होगी शहीद दिनेश सिंह स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता

खेलकूद
➡️16 जनवरी को पुण्यतिथि पर होगा कार्यक्रम का भव्य समापन
➡️खेलकूद की विभिन्न विधाओं में भाग लेंगे 500 से अधिक बच्चे
समाचार विचार/बेगूसरायदिनकर पुस्तकालय, सिमरिया के तत्वावधान में शहीद दिनेश सिंह स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कल से होने जा रहा है। इसको लेकर दिनकर पुस्कालय की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस सम्बन्ध में दिनकर पुस्तकालय के सदस्यों के बीच दायित्व का बंटवारा एवं आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर एक बैठक दिनकर पुस्तकालय के मुचकुंद वाचनालय में की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह ने कहा कि पहली जनवरी को शहीद दिनेश सिंह की जयंती उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई और इसके साथ ही शहीद दिनेश सिंह स्मृति पाखवाड़ा का आगाज हुआ। इसके अंतर्गत खेलकूद के कई विधाओं में प्रतियोगिता होगी, जिसमें 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित कर शहीद दिनेश स्मृति पाखवाड़ा का समापन शहीद दिनेश सिंह की पुण्यतिथि 16 जनवरी को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।

खेलकूद

उत्साहित हैं खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी 
खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक कृष्ण मुरारी ने बताया कि 6 जनवरी को वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रखंड की चार टीम हिस्सा लेगी। यह आयोजन भोलास्थान, सिमरिया के दिनकर स्टेडियम में किया जाएगा। 7 एवं 8 जनवरी को कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग की आठ टीम हिस्सा लेगी। यह मैच मध्य विद्यालय, सिमरिया के प्रांगण में होगा। 9 जनवरी को 100 मीटर दौड़ और 10 जनवरी को 400 मीटर व 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता दिनकर स्टेडियम में की सम्पन्न होगी। 11 जनवरी को वर्ड गेम प्रतियोगिता दिनकर पुस्तकालय के दिनकर स्मृति सभागार में आयोजित की जाएगी। 12 जनवरी को ऊंची कूद, लंबी कूद व गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन दिनकर स्टेडियम में होगा। 13 जनवरी को दिनकर आवास से लंबी दूरी के दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बैठक का संचालन सचिव संजीव फिरोज ने किया। मौके पर दिनकर स्मृति विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, प्रवीण प्रियदर्शी, राजेन्द्र राय नेताजी, मनीष कुमार, अजीत कुमार, गुलशन कुमार, विष्णुदेव राय समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
Begusarai Locals
????जरूरी है सावधानी: मौत की वजह बन रही है बोरसी, अंगीठी और अलाव
????कांग्रेस ने महिलाओं को दिए नेतृत्व क्षमता संवर्धन के टिप्स

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail