➡️रोमांचक मुकाबले में न्यू टाटा एजेंसी ने आरजे इलेवन को किया पराजित
➡️जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत
समाचार विचार/बीहट/बेगूसराय: सिमरिया भोलास्थान स्थित दिनकर स्टेडियम में रविवार को 11 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट सिमरिया प्रीमियर लीग सीजन थ्री का समापन हो गया। रोमांचक मुकाबले में विजेता टीम न्यू टाटा एजेंसी ने आरजे इलेवन को पराजित कर दिया। विजेता टीम ने 16 ओवर में 168 रन बनाकर आरजे इलेवन को 130 रन पर ऑल आउट कर 38 रनों से पराजित कर दिया। मैन ऑफ द सीरीज एवं मैन ऑफ द मैच का खिताब अंशु चंद्रवंशी ने हासिल किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं नगद 5100 रुपए देकर पुरस्कृत किया। वही उपविजेता टीम को भाजपा नेता शंभु सिंह ने ट्रॉफी एवं नगद 2500 रुपए देकर पुरस्कृत किया। मौके पर दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह ने कहा कि करियर बनाने के लिए खेल एक महत्वपूर्ण विधा बन गया है। सिमरिया प्रीमियर लीग के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट पूरे क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक अवसर प्रदान किया है, जो काबिले तारीफ है।

सफल आयोजन में इनलोगों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
विदित हो कि सिमरिया प्रीमियर लीग में कुल 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। लीग में शामिल पांच टीम टाइगर इलेवन, आर जे इलेवन, सायरा इलेवन, न्यू टाटा एजेंसी, जे प्रिंस लाइटिंग ने कुल 14 मैच में हिस्सा लिया। क्रिकेट टूर्नामेंट के इस आयोजन को सफल बनाने में गौरव टाइगर, नीरज कुमार, अपूर्व बालाजी, विकास कुमार, सन्नी कुमार, बमबम कुमार, कमल राज, प्रिंस कुमार, पीयूष कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर पुस्तकालय के उपाध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह, राजेन्द्र राय, संजीव फिरोज, प्रवीण शर्मा, रामविलाश राय, संजीव कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, संजीत कुमार, कृष्णनंदन यादव, कृष्ण मुरारी, कमलापति राय, अमरदीप सुमन समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।
Begusarai Locals
????जरूरी है सावधानी: मौत की वजह बन रही है बोरसी, अंगीठी और अलाव
????कांग्रेस ने महिलाओं को दिए नेतृत्व क्षमता संवर्धन के टिप्स













