ऑनलाइन गाय मंगाना पड़ा महंगा: 41 हजार लेकर ठग हुआ फरार!

ऑनलाइन
📍पुलिस ने शुरू की जांच, सावधान रहने की अपील

ऑनलाइन

समाचार विचार/छौड़ाही/बेगूसराय: सस्ती गाय के चक्कर में डुमरी के पशुपालक उमेश प्रसाद को 41,150 रुपये की चपत लग गई। हुआ यूं कि 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर पीड़ित ने खुद को राजस्थान के एनिमल डेयरी फार्म का संचालक बताने वाले सोनू कुमार जाट से संपर्क किया। गाय की कीमत 40 हजार और दवा के 1150 रुपये तय हुए। ठग के झांसे में आकर पीड़ित ने 5 और 6 सितंबर को QR कोड से 6 बार में कुल 41,150 रुपये भेज दिए। पैसा मिलते ही ठग का नया खेल शुरू हो गया। बोला – गाय गाड़ी पर लोड हो गई है, नाजर-कमलपुर के पास है, 21,700 और भेजो तो घर पहुंचा दूंगा। शक होने पर पीड़ित ने पैसे नहीं भेजे। अब न गाय आई, न पैसे वापस मिले और ठग का फोन भी बंद है। ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए पीड़ित की शिकायत पर छौड़ाही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Begusarai Locals 
📍बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित सिहमा में साईं की रसोई का स्वास्थ्य शिविर: 200 से अधिक लोगों की जांच
📍बेगूसराय में बाढ़ का पानी घटा, लेकिन बढ़ गया बीमारी का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by AI & Enterprise Software Solutions