📍 बाढ़ पीड़ित गांव रचियाही में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
📍बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकों ने दिया परामर्श; जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराईं

समाचार विचार/बेगूसराय: बाढ़ की विभीषिका के बीच जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की पहल करते हुए साईं की रसोई, बेगूसराय की ओर से रविवार को रचियाही कचहरी टोल स्थित पंचायत भवन के निकट बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।
दीप प्रज्वलित कर किया गया शिविर का उद्घाटन
शिविर का उद्घाटन स्थानीय जिला परिषद सदस्य सह जदयू जिला अध्यक्ष नंदलाल राय, रचियाही पंचायत के मुखिया राजेश कुमार, बेगूसराय के जाने-माने फिजिशियन डॉ. अमित गौरव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.एन. राय, फिजिशियन डॉ. मानस श्री और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. साहिल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
बाढ़ के समय स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत अधिक : चिकित्सक
डॉ. पी.एन. राय एवं डॉ. मानस श्री ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत और बढ़ जाती है। ऐसे समय में जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं फिजिशियन डॉ. अमित गौरव एवं डॉ. साहिल ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच साईं की रसोई टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सराहनीय पहल है। नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय सलाह से कई स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीर होने से रोका जा सकता है।
जरूरतमंदों की सेवा की प्रेरणादायी पहल : नंदलाल राय
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य नंदलाल राय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर साईं की रसोई ने जरूरतमंदों की सेवा की एक प्रेरणादायी पहल की है। वहीं मुखिया राजेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के शिविर से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलता है और इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।

भोजन के साथ आपदा के समय हरसंभव सहयोग हमारा उद्देश्य : साईं की रसोई
टीम साईं की रसोई के संस्थापक सदस्य अमित जायसवाल और नितेश रंजन ने कहा कि रसोई टीम का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि आपदा और जरूरत के समय हर संभव सहयोग पहुंचाना है। बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य शिविर उसी सेवा भावना की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों, दवा सहयोगियों, ग्रामीणों और सभी स्वयंसेवकों के सहयोग से यह प्रयास संभव हो पाया।
सामूहिक सहयोग से सफल हुआ स्वास्थ्य शिविर
टीम के सदस्य राघव सिंह एवं ज्ञान प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सेवा कार्य तभी सफल होता है जब समाज के अलग-अलग वर्ग एक साथ आगे आते हैं। चिकित्सकों से लेकर युवाओं और ग्रामीणों तक सभी के सहयोग ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के आयोजन में स्थानीय शिक्षक मनोज कुमार राय, अर्जुन राय के साथ ही रसोई टीम के सदस्य विक्की भाटिया, अनिल सिंघानिया, प्रशांत कुमार, शैलेन्द्र, राघव सिंह एवं ज्ञान सिंह सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।वहीं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र आनंद आशीष, आयुष कुमार, मो. सकलेन, अभय राज पंडित, रजनीश कुमार एवं अभिनव कुमार ने वालंटियर के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

मेडिसिन लिंक ने उपलब्ध कराईं आवश्यक दवाइयां
शिविर में आवश्यक दवाइयों के लिए मेडिसिन लिंक के प्रोपराइटर निखिल राज का सहयोग प्राप्त हुआ। टीम साईं की रसोई ने सभी चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों, दवा सहयोगियों, युवाओं एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बाढ़ के बीच गांव में मिली स्वास्थ्य सुविधा से ग्रामीण खुश
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बाढ़ के बीच गांव में ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा की सुविधा मिलना उनके लिए काफी उपयोगी रहा।
Begusarai Locals
🔗जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 के लिए निबंधन शुरू
🔗बेगूसराय में थाना से 500 मीटर पर अधेड़ को मारी गोली, मौत









