📍चयनित खिलाड़ी करेंगे बेगूसराय का प्रतिनिधित्व
📍बाल क्रिकेटरों की प्रतिभा और उत्साह से गुलजार रहा बी.पी इंटर स्कूल
समाचार विचार | बेगूसराय
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के पांचवें दिन बी.पी. इंटर स्कूल का परिसर बाल क्रिकेटरों की प्रतिभा और उत्साह से गुलजार रहा। जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 14 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों ने अंडर-14 बालक क्रिकेट चयन प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ियों में से ही बेगूसराय की जिला स्तरीय U-14 बालक क्रिकेट टीम का गठन किया जाएगा। चयनित टीम आगे राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
खेल प्रतिभा को निखारने पर दिया जोर
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने बाल क्रिकेटरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आज बिहार के बच्चे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार में नए खेल विभाग का सृजन हुआ है, जिससे राज्य में खेलों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेना भी जरूरी है। जिला खेल पदाधिकारी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। बेगूसराय के बच्चों को क्रिकेट में अपना भविष्य बनाने के लिए मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेगूसराय के खिलाड़ी राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

30 खिलाड़ियों का हुआ संभावित चयन
U-14 बालक क्रिकेट चयन प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर संभावित रूप से 30 खिलाड़ियों को सूचीबद्ध किया गया है। इनमें छतीश कुमार, अरिन शर्मा, रिक्कू, ब्रजेश, नमन, सत्यम, श्रेयश, सुशांत, अनुराग, नवनीत, देवराज, ओम, रुद्र, हरिओम, कमलजीत, मो. आफताब, आदित्य, यश, प्रत्यूष राज, प्रियांशु, निर्भीक झा, कार्तिक, अनीश, आदित्य, सक्षम, गौशुल, मयंक, प्रत्यूष, अंशुमन और आदित्य शामिल हैं।इन संभावित खिलाड़ियों में से जिला स्तरीय बेगूसराय U-14 बालक क्रिकेट टीम का गठन किया जाएगा।
इनकी रही अहम भूमिका
चयनकर्ता के रूप में अरनव पंकज, दीपक कुमार दीप और राहुल कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। वहीं प्रतियोगिता के दौरान उद्घोषक की भूमिका गौरव कुमार पाठक ने निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, प्रतियोगिता संयोजक अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, बबलू, शुभम, रितेश, सोनू, शशि सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। U-14 क्रिकेट ट्रायल में बच्चों के उत्साह और प्रदर्शन ने यह उम्मीद भी जगाई है कि आने वाले समय में बेगूसराय से कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर उभर सकते हैं।
Begusarai Locals
📍Begusarai Hotel Rape Case: बेगूसराय में होटल के कमरे में हैवानियत, दुष्कर्म कर वीडियो वायरल
📍पटना में पोस्टेड बेगूसराय के रवींद्र दिवाकर ने दिनकर की धरती को किया शर्मसार





