📍तीन साल बाद फिर सक्रिय हुआ डाक कर्मचारी संघ
📍25 अक्टूबर को होगा द्विवार्षिक अधिवेशन
समाचार विचार | बेगूसराय
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप-सी के बेगूसराय प्रमंडल की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को करीब तीन वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार ने की। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, कर्मचारियों की समस्याओं और संघ की ट्रेड यूनियन सुविधाओं की बहाली को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रमंडलीय सचिव मनीष कुमार, पूर्व प्रमंडलीय सचिव सह पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राम रंजन सिंह, प्रधान डाकघर बेगूसराय के डाकपाल मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

25 अक्टूबर को होगा द्विवार्षिक अधिवेशन
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप-सी का द्विवार्षिक अधिवेशन 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन का आयोजन सुनैना विवाह भवन, चांदनी चौक, विष्णुपुर, बेगूसराय में किया जाएगा।संघ के सदस्यों ने अधिवेशन को लेकर तैयारियों पर भी चर्चा की और इसे सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया।
मान्यता बहाली के बाद सदस्यों में उत्साह
बैठक के दौरान संघ की ट्रेड यूनियन सुविधाओं की बहाली का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 27 अप्रैल 2023 को डाक विभाग, भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप-सी की मान्यता समाप्त कर दी गई थी। इसके बाद संघ के नेतृत्व की ओर से कोलकाता उच्च न्यायालय और झारखंड उच्च न्यायालय, रांची में रिट याचिकाएं दायर की गईं।संघ के मुताबिक, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के आदेश के बाद डाक विभाग, भारत सरकार ने 17 सितंबर 2026 को संघ को पुनः ट्रेड यूनियन सुविधाएं बहाल कर दीं।ट्रेड यूनियन सुविधाएं बहाल होने के बाद बैठक में मौजूद सदस्यों ने खुशी जताई। सदस्यों ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया।

कर्मचारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने का आश्वासन
बैठक में डाक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और परेशानियों को भी सामने रखा। संघ के सदस्यों ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को उचित स्तर पर उठाने की जरूरत है। प्रमंडलीय सचिव मनीष कुमार ने सदस्यों की समस्याओं को डाक प्रशासन के समक्ष लिखित रूप से रखने और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। बैठक में अनिल कुमार अमृतराज, पवन कुमार चौधरी, रामाश्रय कुमार, संजय कुमार, शंभू चौधरी, रविकांत कुमार, पुष्कर कुमार, शिवेंद्र मोहन, मनोज कुमार सिंह, हरेराम राय, मोहन कुमार, अनुज कुमार, कौशल किशोर भगत, मनिकांत कुमार, ऋषभ कुमार रमण सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Begusarai Locals
📍Begusarai Hotel Rape Case: बेगूसराय में होटल के कमरे में हैवानियत, दुष्कर्म कर वीडियो वायरल
📍पटना में पोस्टेड बेगूसराय के रवींद्र दिवाकर ने दिनकर की धरती को किया शर्मसार





