📍बेगूसराय जिला स्थापना दिवस पर कला का सम्मान
📍सुलोचना रंगमंडल के कलाकारों ने बिखेरा संस्कृति का रंग
समाचार विचार | बेगूसराय
बेगूसराय के 54वें जिला स्थापना दिवस समारोह-2026 के अवसर पर कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। समारोह में सुलोचना सामाजिक संस्थान रंगमंडल, बेगूसराय के तीन प्रमुख कलाकारों को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मान मिला। सम्मानित होने वालों में प्रसिद्ध चित्रकार इंद्र मोहन प्रसाद, मूर्तिकार मनीष कुमार कौशिक और प्रवीण कुमार शामिल रहे। कलाकारों के सम्मान से समारोह में मौजूद कला प्रेमियों और रंगकर्मियों में उत्साह देखने को मिला।

‘हमार बेगूसराय’ ने बांधा समां
बेगूसराय जिला स्थापना दिवस समारोह में सुलोचना सामाजिक संस्थान की ओर से ‘हमार बेगूसराय’ नामक नृत्य-नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की रचनात्मक विरासत को केंद्र में रखकर तैयार की गई इस प्रस्तुति ने दर्शकों को बेगूसराय की कला, संस्कृति और साहित्य से जोड़ा। नृत्य-नाटिका के दौरान दिनकर की प्रसिद्ध ओजपूर्ण काव्य-भावना को नृत्य के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

दमदार अभिनय से विशाल कुमार सिन्हा ने जीता दिल
नृत्य-नाटिका में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की भूमिका विशाल कुमार सिन्हा ने निभाई। उनके प्रभावशाली अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इस प्रस्तुति को प्रीति कुमारी के निर्देशन और श्रेयश कुमार की कोरियोग्राफी ने प्रभावशाली रूप दिया। कलाकारों ने अपने अभिनय, नृत्य और भाव-भंगिमाओं के जरिए प्रस्तुति को जीवंत बना दिया।

इन कलाकारों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
सांस्कृतिक प्रस्तुति को सफल बनाने में शिवानी कुमारी, अभिनाश कुमार, दीपिका कुमारी, विशाल कुमार सिन्हा, प्रिंस कुमार और श्याम कुमार सहित अन्य कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शानदार प्रस्तुति में सहभागी सभी कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने कलाकारों के साथ-साथ बेगूसराय की समृद्ध कला और सांस्कृतिक परंपरा को भी सम्मान देने का संदेश दिया।
कला और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
सुलोचना सामाजिक संस्थान रंगमंडल, बेगूसराय के सचिव रवींद्र मनोहर ने सम्मानित कलाकारों और सहयोगियों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्था कला और संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कलाकारों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ बेगूसराय की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करते हैं।
Begusarai Locals
📍Begusarai Hotel Rape Case: बेगूसराय में होटल के कमरे में हैवानियत, दुष्कर्म कर वीडियो वायरल
📍पटना में पोस्टेड बेगूसराय के रवींद्र दिवाकर ने दिनकर की धरती को किया शर्मसार





