📍बीपी इंटर स्कूल में क्रिकेटरों का दम, अंडर-17 जिला टीम के लिए हुआ चयन
📍विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों में से बनेगी जिला टीम
समाचार विचार | बेगूसराय
अंडर-17 जिला क्रिकेट टीम के चयन को लेकर बीपी इंटर स्कूल में जिलेभर के स्कूली खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 के छठे दिन खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बीपी इंटर स्कूल में जुटे जिलेभर के युवा क्रिकेटर
अंडर-17 बालक क्रिकेट चयन प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले के विभिन्न विद्यालयों से खिलाड़ी पहुंचे। अंडर-17 जिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगे की टीम के लिए किया गया। जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है और बिहार के खिलाड़ी क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल में बेहतर भविष्य बनाने के लिए मेहनत जारी रखने की अपील की।

बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में दिखा दम
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विद्यालय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
चयनित बल्लेबाजों में सनी, अमन, आर्यन, हर्ष, शुभम, प्रियांशु, निशांत, दिव्यांशु, शौर्य, सत्यम, प्रियांशु उत्सव, युवराज, आशीष, संजीत, सचिन, दिव्यांशु पराशर, कृष्णन, श्रेया झा और अनुराग शामिल हैं। वहीं गेंदबाजों एवं क्षेत्ररक्षकों में आयुष, बंटी, प्रत्यूष, दिव्यांशु, हर्षित, निशांत, सन्नी, श्रेयांश, सुमित, अमित, सुमन, अंकेश, मानस, ऋतुराज मुबारक, ऋतिक, कुलदीप और प्रेम का चयन किया गया। इन्हीं चयनित खिलाड़ियों में से बेगूसराय की अंडर-17 जिला क्रिकेट टीम गठित की जाएगी।
चयनकर्ताओं और आयोजन टीम की रही भूमिका
खिलाड़ियों के चयन के लिए अरनव पंकज, दीपक कुमार दीप, अभय आर्यन, सुमित कुमार और राहुल कुमार चयनकर्ता के रूप में मौजूद रहे। उद्घोषक की भूमिका गौरव कुमार पाठक ने निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन में संयोजक अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, बबलू, शुभम, रितेश, सोनू और शशि सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Begusarai Locals
🥇बल्ले-गेंद से दिखाया दम: बेगूसराय के नन्हे क्रिकेटरों ने ठोकी जिला टीम में एंट्री की दावेदारी”
⚠️ बेगूसराय में पति पत्नी को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर





