बेगूसराय U19 Cricket Team में चमके युवा सितारे, चयनित खिलाड़ियों की पूरी सूची

Advertisement
भारत गुरु स्कूल विज्ञापन

बेगूसराय U19 Cricket Team के चयन के साथ जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का शानदार समापन हुआ। बीपी इंटर स्कूल में आयोजित ट्रायल में जिलेभर के विद्यालयों से पहुंचे अंडर-19 खिलाड़ियों ने अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

🏆बल्ले से उम्मीद, गेंद से जुनून और मैदान पर दिखा दमखम

Advertisement
ईश्वर हॉस्पिटल विज्ञापन

🥇बेगूसराय की U19 क्रिकेट टीम में चमके युवा सितारे

Advertisement
भारत गुरु स्कूल विज्ञापन

🏆बेगूसराय में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का शानदार समापन

🥇बीपी इंटर स्कूल में U19 बालक क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन

समाचार विचार | बेगूसराय

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का शानदार समापन मंगलवार को बीपी इंटर स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में जिलेभर के विद्यालयों से पहुंचे अंडर-19 बालक वर्ग के क्रिकेटरों ने अपने हुनर का दमदार प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय U19 बालक क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Begusarai U19 Cricket Team 2026

मैदान पर युवा क्रिकेटरों ने दिखाया दमखम

बीपी इंटर स्कूल में आयोजित क्रिकेट ट्रायल में पूरे जिले के विभिन्न विद्यालयों के 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। किसी ने बल्ले से शानदार शॉट लगाए तो किसी ने गेंदबाजी में अपनी सटीकता दिखाई। वहीं, फील्डिंग के दौरान भी खिलाड़ियों ने अपनी चुस्ती और टीम भावना का परिचय दिया।

खेल भावना के साथ क्षमता का सर्वोच्च प्रदर्शन जरूरी : जिला खेल पदाधिकारी

ट्रायल की शुरुआत के बाद जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है। खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर से ही खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। खिलाड़ियों के लिए जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि वे खेल भावना के साथ अपनी क्षमता का सर्वोच्च प्रदर्शन करें।जिला खेल पदाधिकारी ने सभी युवा क्रिकेटरों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों और आयोजकों को दिया धन्यवाद

बिट्टू कुमार सिंह ने जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों तथा आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

U19 Cricket Team में चुने गए ये खिलाड़ी

जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने बताया कि क्रिकेट ट्रायल में चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय U19 बालक क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके बाद प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें बेगूसराय जिले की टीम हिस्सा लेगी।

चयनित बल्लेबाज

युग, ऋषि, प्रियांशु, कन्हैया (विकेटकीपर), सौरव, राजा, बसंत, सचिन, रोहन, जयंत प्रकाश (विकेटकीपर), तेजस्वी और नवनीत।

चयनित गेंदबाज

फैजन, आदित्य राज, देवराज, शिवम, मो. सोनू, अजय, अनुराग, अंकित, प्रेम, अमन, प्रियांशु और अशिक खान।इन्हीं चयनित खिलाड़ियों में से जिला स्तरीय U19 बालक क्रिकेट टीम का गठन किया जाएगा।

Begusarai U19 Cricket Team 2026

इन चयनकर्ताओं ने परखी खिलाड़ियों की प्रतिभा

क्रिकेट टीम के चयन के लिए अरनव पंकज, दीपक कुमार दीप, अभय आर्यन, सुमित कुमार और राहुल कुमार ने चयनकर्ता की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन एवं उद्घोषक की भूमिका गौरव कुमार पाठक ने निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रतियोगिता संयोजक अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, बबलू, शुभम, रितेश, सोनू, शशि सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय स्तर से निकलकर अब ये युवा क्रिकेटर बेगूसराय की जिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिले के खेलप्रेमियों की नजर रहेगी।

Begusarai Locals 

🥇बल्ले-गेंद से दिखाया दम: बेगूसराय के नन्हे क्रिकेटरों ने ठोकी जिला टीम में एंट्री की दावेदारी”

⚠️ बेगूसराय में पति पत्नी को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

 

 

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी