बेगूसराय डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने सुशील कुमार: मनीष कुमार को मिली सचिव की जिम्मेदारी

Advertisement
भारत गुरु स्कूल विज्ञापन

बेगूसराय डाक कर्मचारी संघ को अध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार और सचिव के रूप में मनीष कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अधिवेशन के दौरान कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का भी संकल्प लिया गया। 

📍11वें द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन

Advertisement
ईश्वर हॉस्पिटल विज्ञापन

📍कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प

Advertisement
भारत गुरु स्कूल विज्ञापन

समाचार विचार | बेगूसराय

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप-सी, बेगूसराय प्रमंडल का 11वां द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को विष्णुपुर स्थित सुनैना विवाह भवन, चांदनी चौक में आयोजित किया गया। अधिवेशन के खुले सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान कर्मचारी हितों, समस्याओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से सुशील कुमार को संघ का अध्यक्ष और मनीष कुमार को सचिव चुना गया।

कर्मचारी विरोधी नीतियों का किया विरोध

खुले अधिवेशन का उद्घाटन बिहार के प्रांतीय सचिव फूलदेव यादव ने किया। उन्होंने कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर बेगूसराय प्रमंडल की डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने कर्मचारियों को अपना परिवार बताते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर यूनियन के माध्यम से अथवा सीधे उनसे संपर्क करना चाहिए। उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।खुले अधिवेशन की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार आजाद ने की, जबकि मंच का संचालन बिहार के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सह बेगूसराय प्रमंडल के पूर्व प्रमंडलीय सचिव राम रंजन सिंह ने किया। अधिवेशन में संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सीपी कुंवर, दीनानाथ साहू, मिन सार आलम सहित श्रीकांत राय, सुरेश राय और शंकर राय ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कर्मचारी हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

बेगूसराय डाक कर्मचारी संघ

नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव

अधिवेशन के अगले सत्र में आगामी दो वर्षों के लिए संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसमें विभिन्न पदों पर निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

  • अध्यक्ष: सुशील कुमार, डाक सहायक, प्रधान डाकघर, बेगूसराय।
  • सचिव: मनीष कुमार, उप डाकपाल, गढ़हरा।
  • उपाध्यक्ष: नवीन कुमार, उप डाकपाल, मेघौल; रामाश्रय कुमार, डाक सहायक, तेघड़ा; मो. इफ्तिकार अहमद, उप डाकपाल, उल्लाव; मधु सिंह, उप डाकपाल, बेलदौर।
  • सहायक सचिव: रौशन कुमार, उप डाकपाल, बरौनी; पुष्कर कुमार, डाक सहायक, खगड़िया मुख्य डाकघर; कौशल किशोर भगत, डब्ल्यूटीसी ट्रेनर, बेगूसराय प्रमंडल; पवन कुमार चौधरी, उप डाकपाल, बछवाड़ा।
  • कोषाध्यक्ष: रविकांत कुमार, पासपोर्ट सेवा केंद्र, प्रधान डाकघर, बेगूसराय।
  • सहायक कोषाध्यक्ष: अनुज कुमार, कार्यालय सहायक, प्रमंडलीय कार्यालय, बेगूसराय।
  • संगठन सचिव: कुमार मनीष, उप डाकपाल, महेशखूंट; अनिल कुमार अमृत राज, उप डाकपाल, रिफाइनरी टाउनशिप; मृत्युंजय कुमार, डाक सहायक, रिफाइनरी टाउनशिप; दीपक कुमार, एपीएम काउंटर, प्रधान डाकघर, बेगूसराय।
  • अंकेक्षक: शुभम कुमार, डाक सहायक, बरौनी।

कर्मचारी हितों के लिए संगठन की भूमिका अहम

अधिवेशन में कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। नई कार्यकारिणी से कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई। अधिवेशन के समापन पर संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Begusarai Locals 

📍अंधविश्वास ने ली गर्भवती चंपा की जान! चार मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

📍बेगूसराय में मशरूम के उत्पादन और प्रसंस्करण से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

 

 

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...