🎯भगत सिंह यूथ फाउंडेशन के आंदोलन के समर्थन में उतरे हजारों लोग
🎯स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मियों का विरोध करेंगे आक्रोशित उपभोक्ता
समाचार विचार/साहेबपुरकमाल/बेगूसराय: भगत सिंह युथ फाउंडेशन के द्वारा पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के पंचवीर बाजार, बखड्डा, बरबिघी मुसेचक स्थित अवध तिरहुत पथ पर हजारों उपभोक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का जमकर विरोध किया। भगत सिंह युथ फाउंडेशन के तत्वधान में आयोजित यह मानव श्रृंखला सुबह 09 बजे से प्रारंभ होकर 09:20 पर समाप्त हुआ। भगत सिंह युथ फाउंडेशन के निदेशक शाहिद इकबाल अतहर ने बताया कि स्मार्ट मीटर जनता के आर्थिक शोषण का जरिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने से लोगों को काफी फजीहत झेलना पड़ेगा। रिचार्ज कराने में भी काफी कठिनाई होगी तथा उन गरीब लोगों का क्या होगा जो दिहाड़ी मजदूर हैं। रूपये के अभाव में लोग एक दो महीने आगे पीछे भी बिल जमा कर लेते थे लेकिन अब वैसे कमजोर लोग विद्युत सेवा से वंचित रह जाएंगे। इतना ही यह स्मार्ट मीटर लगने से जिन लोगों का 400-500 बिल आता था अब उनका बिल 800-1000 रूपये हो जाएगा।
भगत सिंह यूथ फाउंडेशन के आंदोलन के समर्थन में उतरे हजारों लोग
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाकर शहरी क्षेत्र की तरह ग्रामीण क्षेत्रों से भी डीएस-2 बिल वसूली करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह मीटर जनहित में नहीं है, अतः सरकार इसे हर हाल में वापस ले। आज का यह मानव श्रृंखला विभाग के अधिकारियों के लिए एक संदेश है। अगर बिजली विभाग के अधिकारी किसी भी गांव में जबरन स्मार्ट मीटर लगाते हैं तो भगत सिंह युथ फाउंडेशन और भी व्यापकता के साथ आन्दोलन करेगा। इस मौके पर संरक्षक नंदकिशोर प्रसाद सुमन, बालेश्वर आजाद, शम्भू सिंह, अध्यक्ष मो० हसन, रविकान्त सिंह, सुबोध ठाकुर, मनखुश यादव, संजीव झा सहित हजारों लोग उपस्थित थे।
Begusarai Locals
🎯बोले डॉ. सुरेश राय: आज सार्वभौम भाषा बन गई है राष्ट्रभाषा हिंदी
🎯बेगूसराय के छह थानों को मिले नए थानेदार
Author: समाचार विचार
Post Views: 2,664