शपथ ग्रहण के दौरान: जिला स्वयंसेवी महासंघ ने तय किया सामाजिक परिवर्तन का स्पष्ट विजन

➡️संगठन ने उद्देश्यपरक दिशा और भावी कार्ययोजना की बुनियाद पर खड़ी की कार्यकारिणी समिति की इमारत
➡️महासंघ ने सेवा, समन्वय और संगठन के मंत्र पर कार्य करने का लिया संकल्प

समाचार विचार/बेगूसराय: बेगूसराय जिले की सैकड़ों समाजसेवी संस्थाओं की एकजुटता से गठित बेगूसराय जिला स्वयंसेवी महासंघ ने अपने हालिया सांगठनिक चुनाव एवं शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत संगठन की उद्देश्यपरक दिशा, भावी योजना और कार्यकारिणी समिति की घोषणा की है। जीडी कॉलेज के दिनकर सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवगठित कार्यसमिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संस्थागत समन्वय के माध्यम से जिले में सक्रिय पंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाओं को एक साझा और लोकतांत्रिक मंच प्रदान करने का निर्णय लिया।

शपथ

जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के बीच सेतु का कार्य करेगा संगठन
संगठन के समर्पित सदस्यों ने नीतिगत पारदर्शिता के माध्यम से संगठन के प्रत्येक निर्णय और कोष की गतिविधियों में उत्तरदायित्व और पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे और जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के बीच सेतु का कार्य कर समन्वय को मजबूत बनाएंगे। मौजूद सदस्यों ने सामूहिक समाज सेवा अभियान को भी गति देने पर बल दिया, जिसमें स्वास्थ्य शिविर, महिला एवं बालिका जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा कार्यशाला आदि शामिल हैं। महासंघ में महिला एवं युवा नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क व डिजिटल आउटरीच के तहत मीडिया और जनसंचार माध्यमों से संवाद को और अधिक प्रभावी बनाएगी, जिससे समाज को जागरूक किया जा सके।
नवगठित कार्यकारिणी समिति के शीर्ष पदाधिकारियों में ये हैं शामिल
समिति के शीर्ष पदाधिकारियों में अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पोद्दार ‘गांधी जी’, उपाध्यक्ष आशा सिंह, महासचिव अशोक कुमार, सचिव सुमन जीत सुमन, कोषाध्यक्ष शंभू कुमार,  मीडिया प्रभारी अनिकेत कुमार झा, विकास रंजन, प्रशांत कुमार झा, बालेश्वर महतो, अरुण कुमार पासवान और रोचकानंद वत्स शामिल हैं, जबकि संरक्षक समिति में डॉ. शगुफ्ता ताजवर, संजय गौतम, प्रमोद कुमार झा, संतोष कुशवाहा और प्रेम कुमार भारती शामिल हैं। संगठन के चुनाव आयोग में प्रमोद कुमार झा, प्रेम कुमार भारती, कुशेश्वर पोद्दार और शगुफ्ता ताजवर शामिल हैं।

शपथ

सेवा, समन्वय और संगठन के मंत्र पर कार्य करने का लिया संकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पोद्दार ‘गांधी जी’ ने कहा कि यह संगठन बेगूसराय की सामाजिक चेतना का संगठित स्वरूप है। हम सेवा, समन्वय और संगठन के मंत्र पर कार्य करेंगे। कोषाध्यक्ष शंभू कुमार ने कहा कि आपने जिस विश्वास से चुना है, मैं हर कार्य में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की कसौटी पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। संरक्षण समिति के संजय गौतम ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा ही संगठन की असली ताकत है। महासंघ से जुड़कर हम नेतृत्व, जागरूकता और सेवा को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।
Begusarai Locals
????मनोनयन: ऑल इंडिया एससी, एसटी एंड ओबीसी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश सचिव बने संतोष कुमार
????बेगूसराय में परीक्षा देने जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौत
To Join Our WhatsApp Channel Click Here

 

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...