उपलब्धि: दिल्ली में अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किए गए बेगूसराय के पत्रकार राजेश राज

  • सैल्यूट तिरंगा भारत संस्थान के द्वारा संसद की बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए दिया गया सम्मान
  • पिछले पंद्रह वर्षों से डीडी न्यूज में पॉलिटिकल जर्नलिस्ट के रूप में बनाई है विशेष पहचान
Logo
समाचार विचार/बेगूसराय: बेगूसराय के मूल निवासी और दिल्ली में सक्रिय पत्रकार राजेश राज की नवीनतम उपलब्धि से जिलेवासी गौरवान्वित हैं। पिछले दिनों दिल्ली में वरिष्ठ पॉलिटिकल जर्नलिस्ट राजेश राज को अटल तिरंगा सम्मान से नवाजा गया। बेगूसराय के मंझौल के मूल निवासी राजेश राज को दिल्ली के एनडीएमसी सेंटर में सैल्यूट तिरंगा भारत संस्थान द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। जयमंगला काबर फाउंडेशन के अध्यक्ष और पॉलिटिकल जर्नलिस्ट राजेश राज को अटल तिरंगा सम्मान से केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी ने सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और सिंगर मनोज तिवारी ने राजेश राज को संसद की बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए अटल तिरंगा सम्मान प्रदान किया। उनको दिए गए इस सम्मान से बेगूसराय के शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और पत्रकारों में खुशी देखी जा रही है और सबों ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पिछले पंद्रह वर्षों से डीडी न्यूज में पॉलिटिकल जर्नलिस्ट के रूप में बनाई है विशेष पहचान
समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी राजेश राज को इस पुरस्कार के योग्य समझा गया। समारोह में दर्जन भर से भी ज्यादा आईएएस, आईपीएस और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले नामचीन हस्तियों को पुरस्कृत किया गया। इस फेहरिस्त में पॉलिटिकल पत्रकार राजेश राज का नाम भी शुमार है। उल्लेखनीय है कि मंझौल बेगूसराय के रहने वाले राजेश राज दिल्ली दूरदर्शन न्यूज़ में सीनियर पॉलिटिकल जर्नलिस्ट हैं और तकरीबन 15 वर्षों से डीडी न्यूज़ के लिए राजनीतिक पत्रकारिता कर रहे रहे हैं। इस दौरान राजेश राज ने देश के अनेक चुनावों को जहां कवर किया है। वहीं देश की नामचीन हस्तियों का साक्षात्कार करने का भी उन्हें अनुभव प्राप्त है। राजेश राज विदेशों में भी रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजेश राज दिल्ली में रहकर बिहार को भी कवर करते हैं और बिहार के किसी भी बड़े इवेंट को कवर करने दिल्ली से बिहार आते हैं। उन्हें बिहार के एक्सपर्ट पत्रकार के रूप में भी जाना जाता है।
एक बार फिर नीतू झा ने बेगूसराय को किया गौरवान्वित

https://samacharvichar.in/flag-hoisted-neetu-jha-brought-glory-to-begusarai-by-winning-for-the-second-consecutive-time/

आज अलविदा कह गए बेगूसराय के गणित के मूर्धन्य हस्ताक्षर बद्री बाबू

https://twitter.com/ManishR78717340/status/1757750323915931786

 

 

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...