अद्भुत आयोजन: हिंदू अगर शरीर तो मुसलमान हैं हिंदुस्तान की आत्मा

📍सामाजिक संस्था पैगाम-ए-अमन ने किया दावत-ए-इफ्तार एवं होली मिलन समारोह का आयोजन
📍आपसी भाईचारे और सौहार्द्र की भावना से स्पंदित हो उठा पन्हांस गार्डन
समाचार विचार/बेगूसराय: सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और मोहब्बत की खूबसूरती बिखेरने वाली सामाजिक संस्था पैगाम-ए-अमन ने पवित्र रमजान एवं होली के मुबारक मौके पर हर साल की तरह इस साल भी पन्हांस गार्डेन बेगूसराय में सोमवार की शाम दावत-ए-इफ्तार एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली और रमजान के पाक मौके पर आयोजित इस अद्भुत समारोह में हिन्दू और मुस्लिम धर्मावलंबियों की मौजूदगी ने यह दर्शाया कि वीभत्स राजनीति से उत्पन्न नफरत के इस माहौल में भी अमनपसंद लोगों ने आपसी भाईचारे, प्यार मोहब्बत, स्नेह और सहयोग की बुनियाद पर लोकतांत्रिक देश हिंदुस्तान के उपवन के फूलों को मुरझाने से बचाए रखा है। आयोजन के दौरान होली के उत्साह और उमंग से सराबोर एक दूसरे ने जब मौजूद रोजेदारों को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया तो पन्हांस गार्डन आपसी भाईचारे और सौहार्द्र की भावना से स्पंदित हो उठा।

आयोजन

हिंदू अगर शरीर तो मुसलमान हैं हिंदुस्तान की आत्मा
संस्था के संरक्षक सह ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखकर ही हम एक सुंदर और आदर्श समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू अगर हिंदुस्तान के शरीर हैं तो मुसलमान उनकी आत्मा हैं। हम सब मिलजुलकर एक दूसरे के दुख सुख, उत्सव और शोक के सहभागी बनते हैं, तो हमारे मातृ देश का आंगन सदैव खिलखिलाता रहेगा। कमिटी सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. अध्यक्ष ने आयोजन के मौके पर भाव विह्वल होते हुए कहा कि गंगा जमुनी तहजीब को अक्षुण्ण रखकर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाली संस्था पैगाम-ए-अमन के प्रत्येक सदस्य बधाई के पात्र हैं। हमारी यह कोशिश है कि नई पीढ़ी भी इस तरह के आयोजन से प्रेरित होकर आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द को बरकरार रखते हुए सुंदर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे।

आयोजन

इन गणमान्यों की मौजूदगी में हुआ समारोह का भव्य आयोजन
मौके पर पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मेयर संजय कुमार, एक्स एमएलए राज कुमार सिंह, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी सदर, डीटीओ, एसडीओ, जेडीयू जिलाध्यक्ष भूमिपाल रॉय, डिप्टी मेयर, पैगाम-ए-अमन कमिटी के संरक्षक डॉ. नलिनी रंजन सिंह, आलोक कु. अग्रवाल, अधिवक्ता मंसूर आलम, नसीम अहसन, महिला संयोजक डॉ. बुशरा नज़ीर, मीडिया प्रभारी रविश कुमार, संयोजक डॉ. राहुल कुमार, संयोजक डॉ. अमित प्राचार्य, एम.आर.जे.डी. कॉलेज, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, सचिव डॉ. अमित गौरव, संयोजक अरुण कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष मो. इमरान, सर्जन डॉ. रामयतन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
Begusarai Locals
📍अनिल अग्रवाल डायलॉग 2026: बेगूसराय के युवा पत्रकार प्रेम कुमार को मिला राष्ट्रीय मंच
📍बेगूसराय में फर्जी महिला दारोगा गिरफ्तार

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी