अनुशासन, कड़ा संघर्ष और टीम वर्क का पर्याय है खेल: डॉक्टर संजय कुमार

अनुशासन
📍दलसिंहसराय की टीम ने रघुनंदनपुर की टीम को 65 रनों से दी करारी शिकस्त 
📍मरांची क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के दौरान उमड़ी खेलप्रेमियों की भीड़
समाचार विचार/बछवाड़ा/बेगूसराय: बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड स्थित मरांची क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दलसिंहसराय की टीम ने रघुनंदनपुर की टीम को 65 रनों से करारी शिकस्त दी। रोमांचक मुकाबले में दलसिंहसराय की टीम ने रघुनंदनपुर को 202 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रनर टीम 139 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान खेल के मैदान पर स्थानीय खेलप्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साह वर्धन किया। विजयी टीम को ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने ट्रॉफी प्रदान किया।

अनुशासन

📍अनुशासन, कड़ा संघर्ष और टीम वर्क सीखाता है ऐसा आयोजन
टूर्नामेंट के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बेगूसराय स्थित ईश्वर अस्पताल के निदेशक और प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि आज इस क्रिकेट टूर्नामेंट में आप सबके बीच उपस्थित होना मेरे लिए बेहद खुशी और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट हमारे देश में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक ऐसा जुनून है जो हम सबको एक साथ जोड़ता है। यह मैदान हमें जीवन के कई अहम सबक सिखाता है अनुशासन, कड़ा संघर्ष, टीम वर्क और सबसे बढ़कर, मुश्किल समय में खुद पर काबू रखना। जब भी दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन की बात आती है, तो हमारे सामने महेंद्र सिंह धोनी का शानदार उदाहरण आता है। उनसे हम सीखते हैं कि परिस्थिति चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हो, अगर आप शांत दिमाग से अंत तक डटे रहें, तो हारी हुई बाजी भी जीती जा सकती है। आज मैं आप सभी युवा खिलाड़ियों की आँखों में वही लगन और जज्बा देख रहा हूँ। उन्होंने कहा कि आज जो टीमें आमने-सामने हैं, मैं उनसे बस यही कहना चाहूँगा कि परिणाम की चिंता किए बिना मैदान पर अपना शत-प्रतिशत दें। जीत और हार खेल का एक सामान्य हिस्सा हैं; जो जीतता है वह जश्न मनाता है, और जो हारता है वह एक नई सीख लेकर जाता है। असली मायने यह रखता है कि आप खेल को कितनी ईमानदारी और खेल भावना के साथ खेलते हैं। उन्होंने आयोजकों को इतने सुंदर और सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का एक सशक्त मंच प्रदान कर रहे हैं।

अनुशासन

📍इन गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन
मौके पर बीजेपी उत्तरी मंडल अध्यक्ष सोनू जी, मदन कुमार, राजीव जी, वरुण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Begusarai Locals
📍बेगूसराय जिला मुखिया संघ की मांग: होटल हिडेन विला को जमींदोज करे सरकार
📍बेगूसराय में इंटर के छात्र का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी