उत्साह: बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोपगुट ने किया वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण 

➡️शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की तेज हुई मांग
➡️विरमन तिथि से ग्रेड पे को लेकर वेतन निर्धारण और जिले के भीतर स्थानान्तरण प्रक्रिया जल्द हो शुरु 
समाचार विचार/बेगूसराय: बसंत पंचमी के मौके पर बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोपगुट जिला ईकाई बेगूसराय ने अवकाश तालिका से सुसज्जित वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण किया। अनुसूचित मध्य विद्यालय पोखरिया के प्रांगण में संघ के कैलेंडर को जारी करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने कहा कि जिले के शिक्षक सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर कृत संकल्पित हैं। विभागीय निदेशों के समेकित अनुपालन के बावजूद शिक्षक समस्याओं को लेकर विभागीय रूख उदासीनता का शिकार है। बिहार के सरकारी प्रशिक्षण कालेजों से प्रशिक्षित शिक्षकों को माननीय उच्च न्यायालय पटना के द्वारा विरमन तिथि से ग्रेड पे देने के निर्णय के बावजूद पदाधिकारियों के स्तर पर मामले को लटकाया जा रहा है। जिले के भीतर विशिष्ट शिक्षक लंबे समय से प्रशिक्षण को लेकर प्रतीक्षारत हैं लेकिन विभागीय जड़ता कायम है। शिक्षकों ने विभागीय उदासीनता को लेकर गहरी निराशा है।

बिहार

विरमन तिथि से ग्रेड पे को लेकर वेतन निर्धारण और जिले के भीतर स्थानान्तरण प्रक्रिया जल्द हो शुरु 
मौके पर उपस्थित संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नीतेश रंजन ने कहा कि विभाग अविलंब विरमन तिथि से ग्रेड पे को लेकर वेतन निर्धारण प्रारंभ करे एवं जिले के भीतर शिक्षक स्थानान्तरण शुरु करे अन्यथा संगठन मजबूत गोलबंदी के साथ शिक्षक समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक प्रतिवाद तेज करेगी। लोकार्पण समारोह में संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल विकास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्स जौरेज आलम, रौशन यादव, अभिनंदन कुमार, रवि कुमार, नीरज नयन,  नितीन प्रकाश, रंजीत बसु, मटिहानी के अध्यक्ष जयशंकर कुमार, चंदन कुमार शर्मा, बलिया अध्यक्ष सुदर्शन यदुवंशी, छौड़ाही अध्यक्ष घनश्याम यादव, निर्दोष कुमार, भगवानपुर सचिव मृत्युंजय पाठक, बेगूसराय सदर प्रखंड सचिव अजय कुमार साहू, विपुल विक्रम, वीरपुर प्रखंड के शिक्षक नेता संतोष चौरसिया समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।
Begusarai Locals
????बेगूसराय में ई रिक्शा पलटने से महिला की मौत
????स्वर्णिम उपलब्धि: बेगूसराय के अमित कुमार ने राष्ट्रीय सब-जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी