खगड़िया शहर में: नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर होगा सामुदायिक शौचालयों का निर्माण 

खगड़िया
➡️करीब 83 लाख की लागत राशि से शौचालय निर्माण से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगी बड़ी राहत 
➡️सभापति अर्चना कुमारी के प्रयासों से बदलने लगा है खगड़िया
समाचार विचार/खगड़िया: नगर परिषद खगड़िया ने शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है, जिसमें कुल सात स्थानों पर आधुनिक सार्वजनिक शौचालय एवं पांच जगहों पर मूत्राशय के निर्माण को लेकर निविदा (टेंडर) जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के सात जगहों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना है जिसमें पूर्वी केबिन ढाला, पुलिस लाइन, बखरी बस स्टैंड, बलुआही बस स्टैंड, मथुरापुर फील्ड, संसारपुर फील्ड एवं बाजार समिति के प्रांगण में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाना है।  इसके साथ ही नेशनल स्कूल के पास अनुमंडल न्यायालय परिसर, पोस्ट ऑफिस रोड, इंस्पेक्टर ऑफिस एवं गांधी चौक के समीप मूत्राशय का निर्माण कराया जाना है।
खगड़िया
Oplus_16908288
सभापति अर्चना कुमारी के प्रयासों से बदलने लगा है खगड़िया
वहीं इसको लेकर नगर परिषद खगड़िया की सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि स्वच्छता और सुविधा नगर परिषद की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “शहर में लंबे समय से सार्वजनिक शौचालयों की कमी महसूस की जा रही थी। इनके निर्माण से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी। हमारा प्रयास है कि तीन माह के भीतर सभी कार्य पूरे हों।” सभापति ने आगे कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को मजबूत करने की दिशा में एक अहम प्रयास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में नगर परिषद खगड़िया और भी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम करता रहेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि सभापति अर्चना कुमारी के लगातार किए जा रहे प्रयासों से खगड़िया शहर की सूरत बदल रही है।
खगड़िया
Begusarai Locals
????रेल सुविधाओं की बदहाली के विरोध में: बेगूसराय स्टेशन पर हुआ सत्याग्रह 
????टॉर्चर से तंग आकर बेगूसराय की बेटी ने बेंगलुरु में किया आत्मदाह
समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी