गौरव के क्षण: बेगूसराय के प्रेम ने बिहार राज्य वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में जीता स्वर्ण पदक

????जहानाबाद में हो रहा है बिहार राज्य वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन
????बेगूसराय जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन ने की है उज्ज्वल भविष्य की कामना
समाचार विचार/बेगूसराय: बेगूसराय ज़िले के कम्मरुद्दीनपुर निवासी पिंकू पासवान के पुत्र प्रेम कुमार ने बिहार राज्य वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूथ 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता खेल भवन, जहानाबाद (बिहार) में 19 से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई। प्रेम कुमार ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लिफ्टिंग करते हुए Snatch : 91 किग्रा, Clean & Jerk : 114 किग्रा कुल भार : 205 किग्रा उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस कैटेगरी के सभी विजेता खिलाड़ियों को  इंटरनेशनल रेफरी और बिहार वेटलिफ्टिंग टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन रजनीश भास्कर ने मेडल देकर सम्मानित किया।

वेटलिफ्टिंग

बेगूसराय जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन ने की है उज्ज्वल भविष्य की कामना
इस उपलब्धि पर बेगूसराय जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रेम भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वहीं एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रजनीश भास्कर ने प्रेम कुमार को बधाई देते हुए कहा कि 205 किग्रा के कुल भार के साथ यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीतना बेगूसराय के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि जिले में वेटलिफ्टिंग खेल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। बेगूसराय जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन ने प्रेम कुमार की इस स्वर्णिम सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Begusarai Locals
????बेगूसराय में लूट का विरोध करने पर किसान को मारी गोली
????वक्ताओं ने कहा: शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का पर्याय है कलारिपयट्टू खेल

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी