पत्रकारों पर हमले के खिलाफ बेगूसराय में फूटा आक्रोश: सड़क पर उतरे सैकड़ों पत्रकार

पत्रकारों
📍 पत्रकारों के साथ सहरसा और पटना की घटनाओं के विरोध में निकाला गया विरोध मार्च, डीएम को सौंपा ज्ञापन
📍पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
पत्रकारों
समाचार विचार/बेगूसराय: सहरसा में समाचार संकलन के दौरान प्रभात खबर के रिपोर्टर अभिषेक कुमार के साथ मारपीट और पटना में एक पत्रकार को थाने में बैठाए जाने की घटना के विरोध में सोमवार को बेगूसराय के पत्रकारों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। पत्रकारों ने एकजुट होकर विरोध मार्च निकाला और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
हड़ताली चौक से समाहरणालय तक निकला विरोध मार्च
जिला अध्यक्ष शालिग्राम सिंह, विजय कुमार और गुलशन कुमार के नेतृत्व में पत्रकारों ने हड़ताली चौक से विरोध मार्च शुरू किया। मार्च अस्पताल चौक, नगर थाना चौक और कचहरी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए पत्रकारों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
समाहरणालय पहुंचने के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सहरसा की घटना में शामिल दोषी डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई।

पत्रकारों

‘चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं’
जिलाध्यक्ष शालिग्राम सिंह ने कहा कि पत्रकारों पर लगातार हो रही हमले की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। वहीं ABP के पत्रकार धनंजय झा ने कहा कि सवाल करना पत्रकार का संवैधानिक अधिकार है और चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। NET NEWS के पत्रकार सुधांशु पाठक ने कहा कि सरकार को पत्रकारों को निर्भीक होकर काम करने की गारंटी देनी चाहिए, ताकि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता और सुरक्षा बनी रहे।
विरोध मार्च में सैकड़ों पत्रकार हुए शामिल
विरोध मार्च में जिवेश तरुण, जितेंद्र कुमार, अजय शास्त्री, संजीत श्रीवास्तव, संजय कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार, कुणाल भारद्वाज, रामसेवक स्वामी, अंकित कुमार झा, ऋतुराज, कुमार सानू, मो. नेमतुल्लाह, साद अहमद, राम कुमार, सुमन भारद्वाज, सिद्धांत शेखर, नीरज कुमार, रमेश चौरसिया, मोहम्मद नबी आलम, प्रो. संजय कुमार, सोनू कुमार, श्रवण कुमार, साकेत कुमार, कन्हैया पासवान सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

Begusarai Locals 

📍बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित सिहमा में साईं की रसोई का स्वास्थ्य शिविर: 200 से अधिक लोगों की जांच

📍बेगूसराय में बाढ़ का पानी घटा, लेकिन बढ़ गया बीमारी का खतरा

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...