मांग: बखरी विधानसभा क्षेत्र में हो फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना

बखरी
????बखरी विधायक सह बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को सौंपा ज्ञापन
????केंद्रीय मंत्री ने दिया हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन
समाचार विचार/बखरी/बेगूसराय: बखरी विधानसभा क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण इकाई (फूड प्रोसेसिंग यूनिट) स्थापित किए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने कहा है कि बेगूसराय जिले का बखरी विधानसभा क्षेत्र एक प्रमुख कृषि प्रधान इलाका है, जहाँ गन्ना, मक्का, केला, लीची, सब्जियों सहित अन्य कृषि उत्पादों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। बावजूद इसके, खाद्य प्रसंस्करण एवं भंडारण की समुचित सुविधाओं के अभाव में किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जाती है, तो इससे स्थानीय किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

बखरी

केंद्रीय मंत्री ने दिया हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन
इस पहल से कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन होगा तथा क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पलायन जैसी समस्या पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। ज्ञापन के माध्यम से केंद्रीय मंत्री से बखरी विधानसभा क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। साथ ही राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है।

Begusarai Locals
????बेगूसराय में हुई पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत
????दिखाया दम: बेगूसराय की श्रेया ने 41वीं राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी