📍आकर्षण के केंद्र में रही सुलोचना सामाजिक संस्थान द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य झिझिया
📍कला प्रेमियों की उपस्थिति से बढ़ गई महोत्सव की गरिमा
समाचार विचार/बेगूसराय: बेगूसराय में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय कला महोत्सव “अनुभूति” के दूसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अमृता आर्ट एंड कल्चर सोसायटी द्वारा लोक संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें हरे राम मिश्रा एवं उनकी टीम ने विभिन्न लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके सुरों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा वातावरण संगीतमय हो उठा। वहीं, सुलोचना सामाजिक संस्थान द्वारा लोक नृत्य “झिझिया” की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति में आकांक्षा देव, शिवानी गुप्ता, राखी गुप्ता एवं प्रकृति कुमारी ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कला प्रेमियों की उपस्थिति से बढ़ गई महोत्सव की गरिमा
कार्यक्रम में आज की ज्वलंत समस्या वायु प्रदूषण पर आधारित एक प्रभावशाली नृत्य-नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसमें श्रेयश कुमार एवं अविनाश कुमार ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया। इसके अतिरिक्त, अर्धनारीश्वर रूप में नन्हीं कलाकार शिवांशी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। इस पूरे कार्यक्रम की कोरियोग्राफी श्रेयश कुमार द्वारा की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। अंत में रियाज द्वारा प्रस्तुत “आने मिथिला नगरिया” गीत पर दर्शक झूम उठे और पूरे माहौल में उत्साह और उमंग का संचार हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमियों की उपस्थिति रही, जिससे महोत्सव की गरिमा और भी बढ़ गई।
Begusarai Locals
📍अनिल अग्रवाल डायलॉग 2026: बेगूसराय के युवा पत्रकार प्रेम कुमार को मिला राष्ट्रीय मंच
📍बेगूसराय में फर्जी महिला दारोगा गिरफ्तार






