समारोह: ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मिला साउथ कोरिया से प्रदत्त ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र

समारोह
📍शहर के गांधी स्टेडियम में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन
📍जिले के खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को दी बधाई और शुभकामना
समाचार विचार/बेगूसराय: जिला मुख्यालय स्थित गांधी स्टेडियम में ब्लैक बेल्ट परीक्षा प्रतियोगता में सफलता का परचम लहराने वाले खिलाड़ियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विदित हो कि बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा पटना में ब्लैक बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया था, जिसमें आइडियल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने कोच मणिकांत के मार्गदर्शन में भाग लिया था। भाग ले रहे खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए ब्लैक बेल्ट परीक्षा प्रतियोगता में सफलता का परचम लहराया था, जिसके बाद साउथ कोरिया के द्वारा ब्लैक बेल्ट सर्टिफिकेट निर्गत किया गया था। जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार, कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम साहनी, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, खेल शिक्षक अरविंद कुमार, मनीष कुमार, रौशन कुमार आदि ने आइडियल ताइक्वांडो क्लब के सफल खिलाड़ियों को समारोह पूर्वक ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।

समारोह

ताइक्वांडो के खिलाड़ियों को मिल रही है उच्चस्तरीय प्रशिक्षण एवं बेहतर सुविधाएँ
मौके पर उपस्थित खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में खेल के क्षेत्र में भी करियर बनाने की असीम संभावनाएँ हैं। खेल के माध्यम से जिले के अनेक खिलाड़ी प्रशासनिक एवं अन्य प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि जिले में ताइक्वांडो के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण एवं बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उनकी प्रतिभा को और निखारने का अवसर मिल रहा है।अंत में उन्होंने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह

ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र धारकों में ये खिलाड़ी हैं शामिल
ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र धारकों में चंद्रकांत कुमार, अभिषेक कुमार, सोनाली कुमारी, कुमकुम कुमारी, खुशी कुमारी, बादल कुमार, राजू कुमार, सुदर्शन, कुमारी संध्या, कुमारी सिद्धि, तनु कुमारी, अनु कुमारी, जुली कुमारी, पायल कुमारी, उमंग आजाद, अंशु कुमार तथा येलो बेल्ट परिधि ,प्रियांशी, शांभवी, सोनी, वैभवी, आरती, रिमझिम, अंतरा, नंदिनी, आर्या श्री, कैरी राज, नव्या परिधि, नेहा, प्रज्ञा राय, लवली कुमारी, सृष्टि, कृतिका, भूमिका, मानस मनी, क्रिश, एमडी वाली हसन, आदित्य राज, प्रेम कुमार, कृष्ण कुमार, अंकित कुमार, आयुष कुमार, अयांश मेहता,  अब्दुल अनस, अंतरिक्ष आर्य, भार्गव राज, अक्षत राज, एमडी आरिज, अंश कश्यप, हेमंत आनंद, ईशान्वी आनंद शामिल हैं।

समारोह

जिले के खेलप्रेमियों ने दी बधाई एवं शुभकामना
इस उपलब्धि पर जिलाध्यक्ष सह बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार, कल्याण केन्द्र के सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कनौजिया, जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार तॉती, रिफाइनरी कर्मी इन्कु कुमार, रिफाइनरी कर्मी सह ताइक्वांडो खिलाड़ी राजवंशी कुमार, जिला कोच मणिकांत, बरौनी ताइक्वांडो क्लब कोच मो.फुरकान, बलिया कोच मनोज कुमार स्वर्णकार, श्याम कुमार राज, श्याम किशोर, चौधरी जिशान समेत जिले के खेलप्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामना दी हैं।
Begusarai Locals 
📍बेगूसराय जिला मुखिया संघ की मांग: होटल हिडेन विला को जमींदोज करे सरकार
📍बेगूसराय में इंटर के छात्र का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी