📍अस्पताल पहुंचाया जाता तो बच सकती थी जिंदगी

समाचार विचार/खोदावंदपुर: खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या एक रंजीत महतो के पत्नी बेबी देवी उम्र 35 वर्ष की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना रविवार देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेबी देवी को घर में ही एक जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। इसी दौरान महिला की हालत बिगड़ती चली गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकू राय मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी प्रशासन को दी। प्रशासन के निर्देश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया। इस दौरान पूर्व मुखिया टिंकू राय ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को सांप काट ले तो झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। समय पर इलाज मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र और पति रंजीत महतो को छोड़ गई हैं। पति जीविकोपार्जन के लिए गांव में ही मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Begusarai Locals
📍अनिल अग्रवाल डायलॉग 2026: बेगूसराय के युवा पत्रकार प्रेम कुमार को मिला राष्ट्रीय मंच
📍बेगूसराय में फर्जी महिला दारोगा गिरफ्तार





