अनिल अग्रवाल डायलॉग 2026: बेगूसराय के युवा पत्रकार प्रेम कुमार को मिला राष्ट्रीय मंच

अनिल अग्रवाल
➡️अनिल अग्रवाल डायलॉग के चार दिवसीय आयोजन में भाग लेंगे देश के 100 से अधिक चुनिंदे पत्रकार
➡️बेगूसराय के लाल का बजा राष्ट्रीय मंच पर डंका
अविनाश कुमार गुप्ता
समाचार विचार/मंझौल/बेगूसराय: राजस्थान के अलवर जिले के निमली में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित अनिल अग्रवाल डायलॉग 2026 में बेगूसराय के युवा पत्रकार प्रेम कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह चार दिवसीय कार्यक्रम 24 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से 100 से अधिक चुनिंदा पत्रकार भाग ले रहे हैं।

अनिल अग्रवाल

बेगूसराय के लाल का बजा राष्ट्रीय मंच पर डंका
मंझौल, बेगूसराय के रहने वाले प्रेम कुमार ने अपनी पत्रकारिता की शिक्षा पटना विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित दरभंगा हाउस परिसर से प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई और वर्तमान में वे डीडी न्यूज़ और पीटीआई (PTI) जैसी देश की प्रमुख और विश्वसनीय मीडिया संस्थाओं के लिए काम कर रहे हैं। देश की राजधानी से लेकर बिहार तक, प्रेम कुमार की पत्रकारिता ने एक अलग छाप छोड़ी है। उनकी मेहनत, लगन और पर्यावरण व सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ ने उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संवाद में स्थान दिलाया।

अनिल अग्रवाल

क्या है अनिल अग्रवाल डायलॉग?
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) भारत की अग्रणी पर्यावरण शोध और वकालत संस्था है। अनिल अग्रवाल डायलॉग CSE के संस्थापक स्वर्गीय अनिल अग्रवाल की स्मृति में आयोजित किया जाता है, जो पर्यावरण पत्रकारिता और नीति के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक नाम हैं। इस संवाद में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, टिकाऊ विकास और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर देशभर के पत्रकार, विशेषज्ञ और नीति निर्माता विचार-विमर्श करते हैं। बेगूसराय के एक छोटे से कस्बे मंझौल से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन में शामिल होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। प्रेम कुमार की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और युवाओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे बेगूसराय का गौरव बढ़ा रहे हैं। यह उपलब्धि उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों और कस्बों से निकलकर राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाने का सपना देखते हैं।

BEGUSARAI LOCALS

📍बैठक: बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
📍गिरिराज सिंह का हमला: बंगाल को बंगलादेश बनाना चाहती है ममता बनर्जी

 

 

 

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी