उपलब्धि: बेगूसराय में पहली बार सफलतापूर्वक हुआ आईवीएफ बेबी का जन्म

बेगूसराय
➡️गौरी एडवांस आईवीएफ की निदेशक डॉ. स्वस्ति कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी विस्तृत जानकारी
➡️अब बेगूसराय सहित समीपवर्ती जिले के लोगों को नहीं करना पड़ेगा बड़े शहरों का रुख
समाचार विचार/बेगूसराय: उत्तर बिहार के मेडिकल हब के रूप में चर्चित बेगूसराय ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शहर के महमदपुर स्थित गौरी एडवांस आईवीएफ की निदेशक डॉक्टर स्वस्ति कुमारी के नेतृत्व में कुशल और उच्च प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम ने अत्याधुनिक लेबोरेटरी में टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म दिया है, जो बेगूसराय के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि साबित हुई है। इस अत्याधुनिक तकनीक के बेगूसराय में शुरू होने से निस्संतान दंपतियों के आंगन में भी अब बच्चों की किलकारियां गूंजेगी। डॉक्टर स्वस्ति ने दावा किया है कि यह बेगूसराय का पहला आईवीएफ बेबी है, जो जिले के मेडिकल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
अब बेगूसराय में उपलब्ध इस सुविधा से लाभान्वित होंगे लोग
टेस्ट ट्यूब बेबी के जन्म के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में इस आधुनिक चिकित्सकीय पद्धति की पूरी जानकारी देते हुए डॉक्टर स्वास्ति कुमारी ने बताया कि आईवीएफ एक अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक है, जिसके माध्यम से बेगूसराय में पहली बार महिला के अंडाणु और पुरुष के शुक्राणु को लैब में निषेचित करने के बाद विकसित भ्रूण को महिला के गर्भाशय में स्थापित किया गया, जिसके बाद टेस्ट ट्यूब बेबी का सपना साकार हो सका। उन्होंने बताया कि अब बेगूसराय और समीपवर्ती इलाके के निस्संतान दंपतियों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।पहले इस तरह के इलाज के लिए लोगों को पटना या दिल्ली जाना पड़ता था। लेकिन अब बेगूसराय में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

बेगूसराय

प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. स्वस्ति ने बताया कि इस तकनीक में लगभग 1.5 लाख से 2 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है, जो मरीज की उम्र और स्थिति पर निर्भर करता है। पूरी प्रक्रिया में 3 से 6 महीने तक का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि गौरी एडवांस आईवीएफ में अत्याधुनिक लैब और तमाम उपकरण मौजूद हैं, जिससे यहां पूरी प्रक्रिया संभव हो पाई है। आईवीएफ प्रक्रिया से पहले दंपतियों की काउंसिलिंग की जाती है, जिसमें उन्हें इलाज की पूरी प्रक्रिया, संभावित जोखिम, खर्च और मानसिक तैयारी के बारे में विस्तार से बताया जाता है। डॉ. स्वास्ति कुमारी ने बताया कि उन्होंने वर्षों पूर्व क्लिनिक की शुरुआत की थी, जिसका सुखद परिणाम अब सामने आया है। प्रेस वार्ता के दौरान डॉक्टर स्वस्ति के पिता रामयतन सिंह और माता मंजू देवी भी मौजूद थी।

बेगूसराय

Begusarai Locals
📍मोकामा के सिक्स लेन पुल पर एंबुलेंस में लगी आग
📍जिम्मेवारी: इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बने मनीष कुमार सिंह

बेगूसराय

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी