➡️पार्टी के स्थापना दिवस पर इंजीनियर आई. पी. गुप्ता ने की घोषणा
➡️नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और कई कद्दावर नेता रहे मौजूद
समाचार विचार/पटना/खगड़िया: बिहार के चर्चित शिक्षक नेता और खगड़िया के सन्हौली निवासी मनीष कुमार सिंह को इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व (राष्ट्रीय प्रधान महासचिव) की बड़ी जिम्मेवारी मिली है। दरअसल आज इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के स्थापना दिवस पर बापू सभागार पटना में ई०आई पी गुप्ता ने चर्चित शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह को इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। ये जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य की उपस्थिति में दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मनीष कुमार सिंह ने सभी मुख्य एवं विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत चांदी का मुकुट, तलवार एवं अंग वस्त्र देकर किया।

जारी है बधाईयों और शुभकामनाओं का सिलसिला
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद मनीष कुमार सिंह ने मंच से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आईपी गुप्ता और पार्टी के तमाम पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। मनीष कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर मैं शत प्रतिशत खड़ा उतारूंगा। गरीब और पिछड़ों की लड़ाई के लिए अंतिम सांस तक लडूंगा। आई आई पी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाए जाने के बाद मनीष कुमार सिंह को बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना आदि प्रदेश के प्रदेश अध्यक्षों सहित पार्टी के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ साथ तमाम पदाधिकरियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा मनीष कुमार सिंह के समर्थकों ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

Begusarai Locals
📍गौरव: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे डॉ. रजनीश भास्कर
📍मां के अंतिम संस्कार में जा रहे बेटे की मौत से पसरा मातम






