गौरव: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे डॉ. रजनीश भास्कर

📍 बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अभिषेक कुमार को भी मिली जिम्मेवारी
📍 राष्ट्रीय एकता, समावेशिता और सांस्कृतिक विविधता को भी बढ़ावा देगा यह आयोजन
समाचार विचार/बेगूसराय: बेगूसराय जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शिक्षाविद् राजकिशोर सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि बेगूसराय जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि जिले के निवासी एवं बिहार वेटलिफ्टर्स एसोसिएशन की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन डॉ. रजनीश भास्कर को अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के रूप में तथा बेगुसराय जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अभिषेक कुमार को राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के रूप में छत्तीसगढ़ में 26 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ के सम्मनित अध्यक्ष डॉ. सहदेव यादव द्वारा तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के माध्यम से निखरेगी खेल प्रतिभा
इस प्रतियोगिता में डॉ. रजनीश भास्कर जूरी सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे, वहीं अभिषेक कुमार को रेफरी के रूप में दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त बिहार से डॉ. शिप्रा सोनी, राजा कुमार एवं जासू कुमारी को भी राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो बिहार के लिये गर्व की बात है। राजकिशोर सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आदिवासी समुदाय के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के माध्यम से देश के आदिवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा, जिससे खेलों के क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

खेलो इंडिया

राष्ट्रीय एकता, समावेशिता और सांस्कृतिक विविधता को भी बढ़ावा देगा यह आयोजन
डॉ. रजनीश भास्कर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग सहित कुल 9 खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के लगभग 30 राज्यों से करीब 3700 खिलाड़ी एवं टीम अधिकारी भाग ले रहे हैं। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को उभारने का मंच है, बल्कि राष्ट्रीय एकता, समावेशिता और सांस्कृतिक विविधता को भी बढ़ावा देता है। डॉ. भास्कर ने वेटलिफ्टिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. सहदेव यादव एवं मैडम सबीना यादव जी के प्रति आभार व्यक्त किया जो हमेशा युवाओं को  प्रमोट करने का काम करते रहते हैं और जिनके आशीर्वाद से टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का मौका मिलता रहता हैl
Begusarai Locals
📍बेगूसराय में युवक की मौत, हत्या की आशंका
📍राष्ट्रीय कला महोत्सव अनुभूति: लोक संगीत व नृत्य की दी गई मनमोहक प्रस्तुति

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी