📍अब साहेबपुरकमाल के मरीजों को समय पर मिल सकेगी स्तरीय चिकित्सा सुविधा

समाचार विचार/साहेबपुरकमाल: साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 30 की जिला पार्षद ममता कुमारी और समाजसेवी संतोष कुमार सिंह के सौजन्य से क्षेत्रवासियों को एंबुलेंस की सौगात और सुविधा दी गई है। इसको लेकर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के परोरा गांव स्थित मां चंडिका स्थान में लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और स्थानीय लोग मौजूद थे। विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत जनता को समर्पित किए गए एंबुलेंस सुविधा की विस्तृत जानकारी देते हुए संतोष कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए उन्होंने अपने निजी कोष से एंबुलेंस उपलब्ध कराया है। जरूरतमंद लोग केवल ईंधन के न्यूनतम मूल्य का भुगतान कर बलिया और बेगूसराय के किसी अस्पताल में मरीज को लेकर जा सकते हैं। सनहा पूर्वी पंचायत के मुखिया अशोक सिंह ने जिला पार्षद के इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पहल और सुविधा से क्षेत्र की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. मनीष राय, फीनिक्स हॉस्पिटल बेगूसराय के निदेशक डॉ. वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, शंभू सिंह, बबलू यादव, चंदन कुमार, मंतोष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
Begusarai Locals
📍रोड एक्सीडेंट में मां-बाप के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत
📍बेगूसराय में रंगदारी के आरोपी को मारी गोली






