📍घर वापसी पर बेगूसराय में हुआ भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

समाचार विचार/बेगूसराय: श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन अंडर -17 बॉयज गोल शॉट बॉल में भारतीय टीम ने जीत का परचम लहराया था, जिसमें बेगूसराय के दो होनहार युवा खिलाड़ी भी शामिल थे। यह प्रतियोगिता 24 से 28 अप्रैल तक श्रीलंका में आयोजित की गई थी। बेगूसराय जिले के रतनपुर निवासी रंजीत कुमार सिंह के पुत्र आदित्य कुमार एवं हर्रख निवासी सरोज कुमार विमल के पुत्र ऋषु राज का घर वापसी के बाद भव्य सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान मौजूद मेयर पिंकी देवी ने दोनों ऊर्जावान खिलाड़ियों का हौसलाफजाई करते हुए कहा कि इन्होंने बेगूसराय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। उन्होंने इन खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। युवा साहित्यकार और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक कुमार ने भी इन्हें शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्य वक्ताओं ने भी दोनों खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर पूर्व मेयर संजय कुमार, इंदु मिश्रा, डॉ. श्वेता कुमारी, वीरू जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Begusarai Locals
📍रोड एक्सीडेंट में मां-बाप के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत
📍बेगूसराय में रंगदारी के आरोपी को मारी गोली





