📍देर रात हुए हादसा के बाद पुल पर लगी वाहनों की लंबी कतार
समाचार विचार/साहेबपुरकमाल: बेगूसराय और मुंगेर को जोड़ने वाले श्री कृष्ण सेतु पर सोमवार की देर रात करीब 2 बजे 2 ट्रकों की भीषण भिड़ंत में दोनों ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई। इस हादसा के बाद घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। साहेबपुरकमाल की ओर से आने वाले ट्रक पर अनाज लदा था, वहीं मुंगर की तरफ से आने वाले ट्रक पर बालू लदा था। एक ड्राइवर की पहचान मुंगेर के गंगटा मोड़ के रहने वाले सोनू मंडल का बेटा सुकेश कुमार (26) के रूप में की गई है, वहीं दूसरे की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के बखड्डा निवासी सत्यम कुमार (22) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि भागलपुर का विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के कारण दोनों ट्रक मुंगेर पुल से गुजर रहे थे। बालू लेकर आ रहे सुकेश की लाश ट्रक में करीब 5 फीट तक अंदर धंस गई। दूसरे ट्रक के ड्राइवर भी लाश ट्रक के अंदर फंस गई थी। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दोनों की लाशों को निकाल कर अंत्यपरीक्षण के लिए बेगूसराय भेज दिया। इस दुर्घटना के बाद पुल पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। विदित हो कि विक्रमशिला पुल के ध्वस्त हो जाने के बाद वैकल्पिक मार्ग के रूप में इसी पुल का उपयोग किया जा रहा है। वाहनों के अत्यधिक दबाव की वजह से अब जाम की समस्या आम हो गई है। टॉल टैक्स संग्रहण केंद्र से लेकर पुल पर गाड़ियां धीरे धीरे रेंगने को विवश है। हालांकि बीडीओ रवि सिन्हा, सीओ संतोष कुमार और थानाध्यक्ष सिंटू कुमार पुलिस बलों के साथ पुल पर मुस्तैद दिखे और आवागमन को सामान्य कराने में जुटे रहे।

Begusarai Locals
📍रोड एक्सीडेंट में मां-बाप के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत
📍बेगूसराय में रंगदारी के आरोपी को मारी गोली







