📍बेगूसराय जिला अध्यक्ष नंदलाल राय बोले- दो महीने में 18 प्रखंड व 5 नगर परिषद का किया दौरा
📍कार्यकर्ताओं को चादर व बुके देकर किया अभिनंदन
समाचार विचार/बेगूसराय: जनता दल यूनाइटेड बेगूसराय की ओर से शनिवार, 10 मई 2026 को बाघ स्थित सामुदायिक भवन में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जदयू जिला अध्यक्ष नंदलाल राय की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह में सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष व पार्टी के तमाम पदाधिकारियों को चादर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष नंदलाल राय ने कहा कि उन्हें पद संभाले मात्र दो माह हुए हैं और इस अवधि में वे सभी 18 प्रखंड व पांच नगर परिषद क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद रुदल राय, नगर परिषद बरौनी अध्यक्ष बबीता देवी, पूर्व महापौर संजय सिंह, प्रदेश नेत्री रीना चौधरी, नगर अध्यक्ष पंकज सिंह, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, क्रांति कुमारी, युवा अध्यक्ष पंकज कुमार, पूर्व जिला प्रवक्ता वीरेंद्र पटेल, महेश राय, अमरेश राय, अकील अख्तर, मुन्ना पटेल, राम आशीष राय, अशोक राय, संजीव सिंह, संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामराज महतो, नगर उपाध्यक्ष अजय पासवान, डॉ. फुलेना, नाथो रजक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Begusarai Locals






