बेगूसराय जिला मुखिया संघ की मांग: होटल हिडेन विला को जमींदोज करे सरकार

बेगूसराय जिला
📍बेगूसराय की बेटी की अस्मत से खिलवाड़ करने वालों को हो फांसी की सजा
📍जिला के सभी मुखिया इस मसले पर हुए एकजुट, सर्वसम्मति से पारित हुआ निंदा प्रस्ताव
बेगूसराय जिला
समाचार विचार/बेगूसराय: मंगलवार की देर शाम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बेगूसराय जिला मुखिया संघ की एक विशेष बैठक जिला मुख्यालय स्थित होटल सायोनारा में संघ के जिला अध्यक्ष मो. अहसन साहब की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से संघ की मजबूती और संघ को आर्थिक रूप से सहयोग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। तत्पश्चात दूसरे प्रस्ताव में ग्राम पंचायतों के विकास से संबंधित पंद्रहवीं, सोलहवीं, षष्ठम एवं मनरेगा से संबंधित कई महत्वपुर विषयों पर गहन रूप से प्रस्ताव पारित किया गया।
होटल हिडेन विला को जमींदोज करे सरकार
बैठक में जिला मुखिया संघ ने एक गंभीर प्रस्ताव पारित करते हुए सरकार से मांग किया कि कि पटना के होटल हिडेन विला में बेगूसराय की बेटी के साथ जो अश्लील हरकत किया गया है, उस होटल को अविलंब जमींदोज किया जाए एवं संलिप्त सभी दोषी अपराधी को कठोरतम से कठोरतम फांसी की सजा देने की भी मांग की गई। अंत में उपरोक्त घटना का जिला मुखिया संघ ने कठोर रूप से निंदा प्रस्ताव पारित किया और पीड़ित परिवार के साथ बेगूसराय के आम अवाम के साथ साथ जिला मुखिया संघ के मजबूती से खड़ा रहने और सभी स्तर से मदद करने की बात कही भी कही गई।

बेगूसराय जिला

इन गणमान्यों की मौजूदगी में हुआ बैठक का आयोजन
इस बैठक में जिला मुखिया संघ के संरक्षक अमरजीत बाबू, जिला सचिव प्रतिनिधि अरविंद बाबू, जिला संयोजक महेश राय, जिला मीडिया सेल प्रभारी मुरारी बाबू, जिला कोषाध्यक्ष इजहार साहब, प्रदेश सचिव रमेश बाबू, खोदाबंदपुर अध्यक्ष पुरुषोत्तम बाबू, तेघड़ा अध्यक्ष अमलेश राय, सदर प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, डफरपुर के मुखिया रणजीत बाबू, कैथ मुखिया कृष्ण पोद्दार जी, राजीव चौधरी, गोधना मुखिया जी एवं अन्य कई मुखिया बैठक में शामिल हुए।
Begusarai Locals 
📍जून में होगा महासंग्राम: बेगूसराय में आयोजित होगी 24वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
📍अपहरण का आरोप झूठा निकला, पुलिस ने राहुल को सकुशल किया बरामद

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी