जून में होगा महासंग्राम: बेगूसराय में आयोजित होगी 24वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता

📍बेगूसराय जिला ताइक्वांडो संघ की आम सभा बैठक आयोजित
📍जिले भर के लगभग 500 बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतियोगिता में लेंगे भाग
बेगूसराय
समाचार विचार/बेगूसराय: रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केन्द्र में रविवार को जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन की अध्यक्षता मे बेगूसराय जिला ताइक्वांडो संघ की आम सभा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 वीं बेगूसराय जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का आयोजन जून माह के अंतिम सप्ताह तक आयोजित की जाएगी। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले भर के लगभग 500 बालक-बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। साथ ही वर्ष 2026-27 में खिलाडियों के बेल्ट ग्रेडिंग सिस्टम, समर कैम्प,विशेष प्रशिक्षण शिविर, कोच सेमिनार आदि की चर्चा की गई। इस बैठक में जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारीगण व प्रशिक्षक भी उपस्थित थे। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के 15 पंजीकृत क्लब एवं सरकारी व प्राइवेट स्कूल के लगभग 500 बालक-बालिका खिलाडी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाले खिलाडी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
आत्म अनुशासन सफलता का मूल आधार:  रजनीश रंजन
उक्त अवसर पर ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि संघ, जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियो को तलाशने व तराशने के अभियान में समर्पित है। जिले के अधिक से अधिक खिलाडी राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन करे, संघ उसके लिए भी प्रयास कर रही है। अंतरराष्ट्रीय कोच के मार्गदर्शन मे संघ वैसे प्रतिभा को निखारने का कार्य करेगी। संघ का हमेशा से प्रयास है कि ताइक्वांडो का जिले में विकास व विस्तार हो। उन्होंने अनुशासन पर बल देते हुए कहा कि उपलब्धियों को हासिल करने में आत्म अनुशासन काफी सहायक सिद्ध होता है। जिला संघ, खिलाड़ियों के उचित व्यवहार और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देगी।

बेगूसराय

संघ के संयुक्त सचिव ने किया धन्यवाद ज्ञापित
कल्याण केन्द्र के उपाध्यक्ष वागीश आनंद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करती है। इस बैठक में जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती, कोच सह कार्यकारिणी सदस्य मणिकांत, मो. फुरकान, तेघडा क्लब के संयोजक श्याम किशोर छोटे, प्रशिक्षक श्याम कुमार राज, महेंद्र कुमार, सौरव कुमार, विकेश कुमार, रामकृष्ण कुमार, शिव कुमार, अभिषेक कुमार, मो. फ़रमान, मो, अल्ताफ़ आदि उपस्थित थे। बैठक के अंत में जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती ने सभी उपस्थित पदाधिकारी व कोच को बैठक में सम्मलित होने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Begusarai Locals

📍रोड एक्सीडेंट में मां-बाप के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत
📍बेगूसराय में रंगदारी के आरोपी को मारी गोली

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी