बेगूसराय में गैंगस्टर कल्चर की झलक: पिस्टल के साथ फोटो वायरल

बेगूसराय
📍 बेगूसराय की छौड़ाही पुलिस ने शुरू की जांच
📍फेसबुक-व्हाट्सऐप स्टेटस पर हथियार के साथ दिखा युवक
📍हाल के आपराधिक मामलों के बीच पुलिस बोली— होगी सख्त कार्रवाई

बेगूसराय

समाचार विचार | छौड़ाही
बेगूसराय में हाल के दिनों में हथियारों के प्रदर्शन, नाबालिगों की सुरक्षा से जुड़े मामलों और बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने पहले ही लोगों की चिंता बढ़ा रखी है। ऐसे माहौल में छौड़ाही थाना क्षेत्र से सामने आई एक वायरल तस्वीर ने ग्रामीणों की बेचैनी और बढ़ा दी है। सहुरी पंचायत के बटुराहा गांव के एक युवक की पिस्टल और कारतूस के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सूरज कुमार पासवान नामक युवक ने यह तस्वीर अपने फेसबुक और व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाई थी। तस्वीर में वह झोपड़ी के भीतर कथित तौर पर पिस्टल और कारतूस के साथ पोज देता दिखाई दे रहा है। फोटो वायरल होने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हाल के मामलों के बीच बढ़ी चिंता
बेगूसराय में हाल के दिनों में कई गंभीर आपराधिक घटनाएं चर्चा में रही हैं। नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों, हथियारबंद अपराधों और सोशल मीडिया पर अपराधियों जैसी छवि पेश करने की प्रवृत्ति ने लोगों में चिंता बढ़ाई है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि हथियार के साथ तस्वीरें साझा करना युवाओं में गलत संदेश देता है और गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा दे सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस ने कहा— असली या नकली, हर पहलू की होगी जांच
छौड़ाही थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रौशन प्रसाद ने बताया कि वायरल तस्वीर पुलिस के संज्ञान में है। पुलिस यह जांच कर रही है कि तस्वीर में दिखाई दे रहा हथियार असली है या नकली। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि अवैध हथियार की पुष्टि होती है तो बरामदगी और गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी।
सोशल मीडिया पर हथियार दिखाना पड़ सकता है भारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। ऐसी तस्वीरें न केवल लोगों में भय पैदा करती हैं, बल्कि युवाओं को गलत दिशा में भी प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई से बचना आसान नहीं होगा।

बेगूसराय

Begusarai Locals
📍गौरव: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों सम्मानित हुए पर्यावरण प्रहरी डॉ. कुंदन कुमार
📍बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय: बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी