किया गौरवान्वित: प्रज्ञा प्राञ्जल को एमटीएस एक्जाम में मिली सफलता

????बखरी की बेटी की इस सफलता से गदगद हैं स्थानीय लोग
????253वां रैंक हासिल करने वाली प्रज्ञा अब दिल्ली स्थित ईडी के दफ्तर में देगी सेवा
किया गौरवान्वित

समाचार विचार/बखरी/बेगूसराय: बखरी नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 की छात्रा प्रज्ञा प्राञ्जल को एमटीएस एक्जाम में बड़ी सफलता हासिल हुई है। कैटिगरी वन के सामान्य श्रेणी में अखिल भारतीय स्तर पर उसे 253 वां रैंक हासिल हुआ है। उसकी इस अभूतपूर्व और उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार और स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों को खुशी है कि बखरी की बेटी प्रज्ञा प्रांजल अब दिल्ली के ईडी दफ्तर में अपनी सेवा देगी। मेधावी छात्रा की इस उपलब्धि से प्रफुल्लित लोग उसे बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पूर्व पार्षद और भाजपा नेता सिधेश आर्य की बेटी है प्रज्ञा प्रांजल

गौरतलब है कि प्रज्ञा प्रांजल पूर्व पार्षद व भाजपा नेता सिधेश आर्य की ज्येष्ठ पुत्री है। प्रज्ञा ने सरस्वती शिशु मंदिर से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। वहीं आर्दश कोचिंग सेन्टर व एमबीडीआई रामपुर से रूपवती महिला महाविद्यालय,भागलपुर से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। बखरी जैसे कस्बाई शहर से निकल कर महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने वाली छात्रा प्रज्ञा प्राञ्जल की इस सफलता पर लोगों ने बधाई देते हुए कहा है कि यह सम्पूर्ण बखरी के लिए गर्व का विषय है।

बेगूसराय पुलिस का दिखा तालिबानी चेहरा

https://samacharvichar.in/people-are-angry-taliban-face-of-police-seen-in-begusarai/

नीतू झा ने एक बार फिर बेगूसराय को किया गौरवान्वित

https://twitter.com/ManishR78717340/status/1757769143074361572

 

 

 

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...