पसरा मातम: ट्रैक्टर चालक की मनमानी से बखरी में हुई दो बच्चियों की दर्दनाक मौत

  • सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध पर ट्रैक्टर चढ़ाने के क्रम में हुआ हादसा
  • एसडीएम ने की मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा
पसरा मातम
समाचार विचार/बखरी/बेगूसराय: बखरी थाना क्षेत्र के करेटांड गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार को दिल दहलाने वाली घटना से मातम पसर गया है। प्रतिमा को विसर्जित करने जा रहे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से दो बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा लगभग एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में सरस्वती पूजा की खुशी गम में तब्दील हो गई। हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और मृत बच्चियों के परिजनों को सरकारी सहायता राशि देने की घोषणा की है। पसरा मातम बखरी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और जख्मियों का इलाज बखरी पीएचसी के अलावा निजी क्लीनिक में चल रहा है।
ट्रैक्टर चालक की मनमानी से बखरी में हुई दो बच्चियों की दर्दनाक मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार बगरस चौक स्थित एक कोचिंग के बच्चे ट्रैक्टर के डाला पर प्रतिमा लेकर गंडक नदी में विसर्जन को जा रहे थे। बांध पर चढाव के क्रम में ट्रैक्टर का डाला पलटने से बड़ी घटना घटित हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बांध का चढ़ाव बहुत अधिक था और लोगों ने चालक को ट्रैक्टर चढ़ाने से मना भी किया लेकिन उसकी जिद ने दो बच्चियों को मौत के मुंह में ढकेल दिया। इस दर्दनाक हादसे में करेटांड निवासी अमरजीत महतो की 12 वर्षीय पुत्री स्वीटी उर्फ सोनी कुमारी और शिवजी ठाकुर की 13 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि करेटांड निवासी मनोहर महतो के 12 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार, समसा निवासी संजय महतो की 18 वर्षीय पुत्री सुनैना कुमारी, समसा निवासी गरीब महतो की 15 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी, मोहित महतो की पुत्री 16 वर्षीय पुत्री कामिनी कुमारी, मनोज गोस्वामी की 16 वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी, कैलाश महतो की 14 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी, करेटांड निवासी देवनारायण महतो की 16 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी के अलावे कई बच्ची गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज बखरी पीएचसी में किया जा रहा है। वहीं कुछ बच्चों का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए तथा आनन फानन में अपने-अपने परिचित बच्चों को लेकर समुचित इलाज के लिए भागने लगे।
एसडीएम ने की मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा
स्थानीय लोगों के द्वारा प्रशासनिक महकमा को तत्क्षन ही घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कुंदन कुमार, बखरी सीओ शिवेंद्र कुमार, बखरी थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विकास कुमार राय, एसआई पुष्पलता, हरेंद्र राम, एएसआई रवीन्द्र प्रसाद आदि पहुंचे। एसडीएम ने घायल बच्ची का हाल-चाल जाना तथा पीएचसी में उपस्थित डॉक्टर को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया। वहीं मृत दोनों बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया। एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि घटना काफी दुखद है। मैं शोकाकुल परिवार के साथ हूं। हर संभव मृतक के परिजन को सरकारी सहायता राशि दी जाएगी। इधर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बेगूसराय में दिखा पुलिस का तालिबानी चेहरा

https://samacharvichar.in/people-are-angry-taliban-face-of-police-seen-in-begusarai/

भाकपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निकाली भड़ास

https://www.facebook.com/share/p/sKUDFGKcHS3cCpGU/?mibextid=Nif5oz

 

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...