साइंटिफिक सेशन: आज बेगूसराय बनेगा देश के नामचीन चिकित्सकों की उपस्थिति का गवाह

  • मेदांता गुरुग्राम और आईएमए बेगूसराय के सौजन्य से होगा कार्यक्रम का आयोजन

  • थोरेसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट विषय के गहन अवलोकन से लाभान्वित होंगे चिकित्सक

Scientific Session
समाचार विचार/बेगूसराय: आज साइंटिफिक सेशन के दौरान बेगूसराय देश के नामचीन चिकित्सकों की उपस्थिति का गवाह बनेगा। मेदांता गुरुग्राम और आईएमए बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आईएमए हॉल स्थित सभागार में थोरेसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट विषय पर देश के लब्धप्रतिष्ठित चिकित्सक विस्तृत चर्चा करेंगे। आईएमए बेगूसराय के सचिव डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। आज शाम के सात बजे से नौ बजे तक आईएमए हॉल के सभागार में संचालित होने वाले कार्यक्रम में आगंतुक विशिष्ट चिकित्सकों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

Scientific Session

मेदांता गुरुग्राम और आईएमए बेगूसराय के सौजन्य से होगा साइंटिफिक सेशन का आयोजन
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट सह आईएमए बेगूसराय के सचिव डॉ. पंकज कुमार सिंह ने समाचार विचार को साइंटिफिक सेशन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सीटीवीएस हार्ट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. हरप्रीत वसीर की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिले के चिकित्सकों का उत्साह चरम पर है। उन्होंने बताया कि डॉ. वसीर को सीएबीजी, वाल्व प्रतिस्थापन, जटिल और सरल जन्मजात हृदय संबंधी विकृतियों के सुधार सहित 1500 से अधिक हृदय संबंधी ऑपरेशनों का गहन अनुभव रहा है। उनकी दक्ष और प्रशिक्षित टीम ने मूल रूप से वयस्क कार्डियक सर्जरी की नियमित विविधता के साथ-साथ हार्ट पोर्ट सर्जरी, रेडो सीएबीजी, कोरोनरी धमनियों और वाल्वों से संबंधित सभी प्रकार की मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी और रोबोटिक कार्डियक सर्जरी जैसी विशेष प्रक्रियाएं करना जारी रखा है। उन्होंने भारत में पहली बार ऐसा सेटअप तैयार कर मिसाल कायम की है।

Scientific Session

थोरेसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट विषय के गहन अवलोकन से लाभान्वित होंगे चिकित्सक
डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लंग ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट सर्जरी, चेस्ट ऑनको सर्जरी एंड लंग ट्रांसप्लांटेशन के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. बेलाल बिन आसफ थोरेसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट विषय पर गहन अवलोकन करते हुए अपने अनुभव को साझा करेंगे। यहां गौरतलब हो कि डॉ. बेलाल बिन आसफ़ एक थोरैसिक सर्जन हैं, जो फेफड़े, मीडियास्टिनम, ट्रेकिआ (विंडपाइप), एसोफैगस (भोजन नली) और डायाफ्राम से जुड़ी छाती की सर्जिकल बीमारियों के इलाज में विशेषज्ञ हैं। वे वीडियो असिस्टेड सर्जरी और रोबोटिक थोरैसिक सर्जरी जैसी न्यूनतम इनवेसिव थोरैसिक सर्जरी के क्षेत्र में एक विशेषज्ञ और अग्रणी चिकित्सक के रूप में देश भर में ख्यात हैं। वह फेफड़ों के कैंसर और एसोफैगल कैंसर सर्जरी के लिए न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी (VATS) के विशेषज्ञ के रूप में भी जाने जाते हैं।

मेदांता गुरुग्राम और आईएमए बेगूसराय के सौजन्य से होगा कार्यक्रम का आयोजन
मेदांता गुरुग्राम और आईएमए बेगूसराय के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ सह आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एके राय, आईएमए के साइंटिफिक कमिटी के चेयरमैन डॉ. विनय कुमार, को-चेयरमैन डॉ. अजीत कुमार सिन्हा और आईएमए सेक्रेट्री डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Begusarai Locals

????पबजी गेम के दौरान: बेगूसराय में पिस्तौल ने उगली गोली और लाश में तब्दील हो गया किशोर

????बेगूसराय में निकली 65 किलोमीटर की समरसता धर्म यात्रा

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...