मोदी की गारंटी: भाजपा सत्ता में आएगी तो सबसे पहले लव जिहाद का होगा खात्मा 

  • ऊर्जा
  • बखरी में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने की हिंदू राष्ट्र बनाने की वकालत

  • जनसमूह से की एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील

मोदी की गारंटी
समाचार विचार/बखरी/बेगूसराय: अन्य गारंटियों में एक और मोदी की गारंटी को जोड़ते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा है कि इस बार भाजपा की सरकार चार सौ से अधिक सीटों के साथ बनी, तो देश से लव जिहाद नाम की चीज को खत्म कर दिया जाएगा। देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी। यह बात उन्होंने बेगूसराय के बखरी विधानसभा क्षेत्र स्थित शकरपुरा उच्च विद्यालय के मैदान में गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान के लोग आकर भारत में बम फेंकते थे, लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी ने दो बार पाकिस्तान पर बम फेंक दिया तो अब कोई आने की हिम्मत नहीं करता है। ऐसे ही दो-चार लव जिहाद वाले का टांग तोड़ देंगे तो जिंदगी में कोई लव जिहाद करने की हिम्मत नहीं करेगा। देश में जो भी चीज गलत है, उसे खत्म के लिए हमें नरेन्द्र मोदी की सरकार चाहिए। धर्म और संप्रदाय का मुद्दा हमारे देश में हमेशा रहा है। हमारे देश का विभाजन भी धर्म के आधार पर हुआ था।

बखरी में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने की हिंदू राष्ट्र बनाने की वकालत
उन्होंने हिंदू राष्ट्र की वकालत करते हुए कहा कि जब देश सनातन हो जाएगा तो बेरोजगारी भी अपने आप समाप्त हो जाएगी। हम तो तीन शादियां नहीं करते हैं, आप देश को हिंदू बना दो, देश की बहुत सारी समस्याएं हिंदू ही हल कर लेगा। आज किस कौम की आबादी बढ़ रही है, उनकी आबादी 45 प्रतिशत बढ़ी है, हिंदू का तो नहीं बढ़ा है। अगर देश हिंदू हो जाता है तो देश की बहुत सी समस्या का अपने आप समाधान हो जाएगा। हम हिन्दु-मुसलमान नहीं, हिंदुओं के अस्मिता की बात करते हैं। मैं आसाम मां कामाख्या की धरती से बखरी आया, यह भी शक्तिपीठ है, इसलिए यहां सनातन धर्म भी जिंदा रहेगा। रामलला का बहिष्कार कर लालू यादव और राहुल गांधी ने भगवान के दर्शन का सौभाग्य को दिया। पाक अधिकृत कश्मीर भारत को मिलना चाहिए, कृष्ण जन्म भूमि बनना चाहिए, काशी को ज्ञानवापी से मुक्ति मिलना चाहिए। मोदी जी ने काम शुरू ही किया है, बहुत सारा काम बाकी है। मुसलमानों के तीन शादी पर ओवैसी के स्वतंत्रता पर पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव कहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो मुसलमान को आरक्षण दिया जाएगा। लेकिन मुसलमान को आरक्षण भारत में नही पाकिस्तान में मिलना चाहिए। हमारा आरक्षण एससी एसटी और ओबीसी के लिए है। कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को बरगलाकर तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

मोदी की गारंटी

जनसमूह से की एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील
उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनाना भाजपा का लक्ष्य है। हिंदु सभ्यता पर आधारित देश बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा देश सबके लिए है, देश में हिंदु है, इसलिए हमारा देश सेक्युलर है। देश में विकास की गंगा बह रही है, बरौनी फर्टिलाइजर चालू करवाया, बरौनी रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल लगाना है। बेगूसराय सहित पूरे देश में चार सौ सीट जीताकर मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है। जनता जनार्दन का आशीर्वाद गिरिराज सिंह के साथ है, इन्होंने तीन करोड़ आवास बनवाया है। गिरिराज सिंह के कारण साम के आठ लाख गरीब गुरबों को पक्का घर मिला। हमेशा इनका परामर्श मिलता रहता है, इन्होंने देश की सेवा किया, देश में बहुत सारा काम बचा हुआ है, इसलिए चार सौ सीट चाहिए। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, पूर्व विधायक रामानंद राम, पूर्व विधायक प्रत्याशी रामशंकर पासवान, नीरज नवीन, प्रिंस परमार ,गौतम राठौर अमरनाथ पाठक, कुंदन कानू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह के समर्थन में मतदान करने की अपील किया।

मोदी की गारंटी

🎯अंतिम चुनावी सभा में: बेगूसराय के फर्टिलाइजर मैदान में खूब गरजे योगी आदित्यनाथ

🎯बेगूसराय में पूरी हुई लोकसभा चुनाव की सारी तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail