➡️रक्तवीरांगना बेबी देवी अपना रक्तदान कर बनी 101वीं रक्तदानी
➡️सूर्यकला रामजी फाउंडेशन ने रक्तवीर मिशन के तहत जिले में पेश की मिसाल

समाचार विचार/बेगूसराय: जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित चंदौर गांव से शुरू हुई सामाजिक संस्था सूर्यकला रामजी फाउंडेशन ने रक्तदान के क्षेत्र में मिसाल पेश कर दी है। अब यह पंचायत 101 रक्तवीर युवाओं/महिलाओं और युवतियों का गांव बन चुका है, जिसके प्रयास से हजारों जरूरतमंदों को नवजीवन प्राप्त हो चुका है। सामाजिक संस्था सूर्यकला रामजी फाउंडेशन के संस्थापक शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ सोनू ने अपने गांव में हर घर रक्तवीर मिशन को लेकर जागरूकता अभियान छेड़ रखा है और काफी मेहनत के बाद अब यह पंचायत 101 रक्तवीरों का पंचायत बन चुका है।













