राहत भरी खबर: अब गर्मी के दिनों में भी साहेबपुरकमाल के उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली

साहेबपुरकमाल
➡️विद्युत शक्ति उपकेंद्र चौकी में स्थापित किया गया उच्च क्षमता का 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर
➡️गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए पॉवर सबस्टेशन, ट्रांसफॉर्मर, एलटी लाइन के रखरखाव का कार्य है जारी
समाचार विचार/साहेबपुरकमाल/बेगूसराय: साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्युत शक्ति उपकेंद्र चौकी में पूर्व से लगे 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर उच्च क्षमता के 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में परिवर्तित कर दिया गया है। इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता विनय कुमार सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस उपकरण के स्थापित होने से उपभोक्ताओं को लो या हाइ वोल्टेज से निजात मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर ऐसी मशीनें हैं, जो लंबी दूरी की बिजली ट्रांसमिशन लाइनों में वोल्टेज को बढ़ाती या घटाती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता सबस्टेशन ट्रांसफॉर्मर से ज़्यादा होती है। दूसरी ओर, 10 एमवीए सबस्टेशन ट्रांसफॉर्मर का उपयोग विशेष रूप से सबस्टेशनों के लिए किया जाता है, जो वह स्थान है जहाँ वोल्टेज को उच्च से निम्न या इसके विपरीत रूपांतरित किया जाता है।

साहेबपुरकमाल

गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए पॉवर सबस्टेशन, ट्रांसफॉर्मर, एलटी लाइन के रखरखाव का कार्य है जारी
कनीय अभियंता श्री सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में साहेबपुरकमाल के विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। बढ़ती गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने की संभावना है। इस दौरान गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए पॉवर सबस्टेशन, ट्रांसफॉर्मर, एलटी लाइन के रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी निगरानी नियमित रूप से मुख्यालय से की जाएगी।

साहेबपुरकमाल

 

Begusarai Locals

????शुभारंभ: बेगूसराय को मिली खेल भवन सह व्यायामशाला की सौगात
????हिंदूवादी संगठनों ने फूंका बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान का पुतला
To Join WhatsApp Channel Click Here

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...