लहराया परचम: वेव्स 2025 के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे गए नावकोठी के आयुष कुमार

➡️पीएम नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, आमिर खान सहित कई हस्तियां थी कार्यक्रम में मौजूद
➡️स्काईफॉल टू सेक्रिफाइस कॉमिक के द्वारा सेना के अद्वितीय साहस और बलिदान को किया था जीवंत
समाचार विचार/बेगूसराय: बेगूसराय जिले के नावकोठी से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहचान बनाने वाले युवा कॉमिक बुक कलाकार और लेखक आयुष कुमार वेव्स 2025 समिट में अपनी रचनात्मकता और उत्कृष्ट कार्य के जरिए देशभर का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे हैं। इस वैश्विक समिट में उनकी टीम को प्रोफेशनल श्रेणी में शीर्ष पांच विजेताओं में स्थान मिला। आयुष कुमार, जो प्रधानाध्यापक अमरनाथ झा के पुत्र हैं, ने मेरठ के मोहित शर्मा द्वारा लिखित और स्वयं द्वारा चित्रित भारतीय सेना पर आधारित कॉमिक “स्काईफॉल टू सेक्रिफाइस” के द्वारा सेना के अद्वितीय साहस, बलिदान और भाईचारे की गाथा को जीवंत किया। यह कहानी 1987 के ऑपरेशन पवन में 13 सिख लाइट इन्फैंट्री और 10 पैरा कमांडोज़ के शहीदों पर आधारित है, जिन्होंने जाफ़ना विश्वविद्यालय में अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी थी। आयुष इससे पहले दो महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा आधारित कॉमिक्स पर भी काम कर चुके हैं, जो सामाजिक जागरूकता फैलाने में सहायक रही हैं। वेब्स 2025 समिट में प्रस्तुत उनके नवीनतम कार्य को भी सराहना मिली और उनकी कॉमिक को “सुपर 10 “ नाम की कॉमिक्स एन्थोलॉजी में प्रकाशित होने का गौरव प्राप्त हुआ।

वेव्स 2025

पीएम नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, आमिर खान सहित कई हस्तियां थी कार्यक्रम में मौजूद
मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में 1 से 4 मई 2025 तक भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित वेव्स 2025 वर्ल्ड ऑडिओ, विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, शेखर कपूर, अनुपम खेर, ए.आर. रहमान जैसे हस्तियां मौजूद थे। समिट का उद्देश्य मीडिया, मनोरंजन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में नवाचार, रचनात्मकता और सहयोग को बढ़ावा देना था। सम्मेलन के दौरान आयुष को अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, मेगा स्टार आमिर खान, साउथ ऐक्टर नागार्जुन, फरहान अख्तर, समीरा रेड्डी, कबीर खान और  प्रसिद्ध निर्देशक सुभाष घई से मिलने का अवसर मिला। आमिर खान से उनकी बातचीत डीडी इंडिया ने टेलीविज़न पर प्रसारित भी किया, वहीं अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने आयुष को भविष्य में और तरक्की करने आशीर्वाद दिया। आयुष और मोहित की टीम को कॉमिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों संजय गुप्ता और अनुपम सिन्हा द्वारा भी सम्मानित किया गया।

वेव्स 2025

आयुष के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ यह इवेंट
इस अनुभव के बारे में बात करते हुए आयुष ने कहा कि यह पूरे जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव था। भले ही यह अध्याय पूरा हो गया हो, लेकिन एक कलाकार के रूप में मेरी यात्रा अभी जारी है — अनकही कहानियों और नई ऊर्जा के साथ। इस उपलब्धि पर जिला मुखिया संघ के महासचिव, प्रखण्ड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू, डॉ. अरविंद कुमार, मनोज पाठक, जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा, डॉ. मारुति नंदन, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. प्रिय रंजन, डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. कुंदन कुमार आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वेव्स 2025
Begusarai Locals
????हो गया फैसला: बेगूसराय में इस पार्टी को ही समर्थन देंगे जिले के डॉक्टर्स
????बेगूसराय में लव मैरिज के दो साल बाद कर दी युवक की हत्या
To Join Our WhatsApp Channel Click Here
समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...